Ramayana Vs Godzilla Clash: दिवाली के मौके पर बॉक्स ऑफिस पर फिल्मों का धमाका और क्लैश ना हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. दिवाली की छुट्टी का फायदा उठाने से मेकर्स भी पीछे नहीं रहते हैं. इस दिवाली 2026 सिनेमाघरों में राम आ रहे हैं यानी नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ को रिलीज किया जाएगा. फिल्म की रिलीज डेट भी ऐलान कर दी गई है लेकिन इसका बॉक्स ऑफिस पर क्लैश भी होना तय है. हॉलीवुड फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ के साथ इसकी टक्कर होगी.
‘रामायण’ और ‘गॉडजिला’ किस दिन होगी रिलीज?
नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ इस साल 2026 की मोस्ट अवेटेड फिल्मों में से एक है. इसकी रिलीज का दर्शकों को बसेब्री से इंतजार है और अब इसकी रिलीज का इंतजार भी खत्म हो गया है. इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया गया है. मूवी का ट्रेलर पहले ही जारी कर दिया गया था, जिसे लोगों ने काफी पसंद किया था. रणबीर कपूर और साई पल्लवी स्टारर फिल्म को 6 नवंबर, 2026 को रिलीज किया जाएगा.
यह भी पढ़ें: ‘गोलमाल 5’ की रिलीज डेट आई सामने, प्रभास की ‘फौजी’ से होगा क्लैश?
इसी के साथ ही जापान की आईकॉनिक फ्रेंचाइजी की फिल्म ‘गॉडजिला माइनस जीरो’ को भी रिलीज किया जाएगा. फिल्म के मेकर्स ने भी इसकी रिलीज डेट 6 नवंबर, 2026 ही तय की है. दोनों ही फिल्में वर्ल्डवाइड एक ही दिन रिलीज हो रही हैं, जिससे एक बात तो साफ है कि दोनों ही फिल्मों के बीच बॉक्स ऑफिस पर क्लैश तय है. दोनों ही फिल्मों के मेकर्स की नजर आईमैक्स स्क्रीन्स और अन्य प्रीमियम फॉर्मेट्स पर है.
दिवाली के लॉन्ग वीकेंड का कौन उठाएगा फायदा?
आपको बता दें कि 6 नवंबर, 2026 से दिवाली का लॉन्ग वीकेंड शुरू हो रहा है. ‘रामायण’ को लेकर पहले चर्चा थी कि इसे 30 अक्तूबर को रिलीज किया जाएगा लेकिन दिवाली के लॉन्ग वीकेंड को देखते हुए मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट 6 नवंबर धनतेरस का दिन तय किया है. इस लॉन्ग वीकेंड में गोवर्धन पूजा और भाई दूज जैसे फेस्टिवल भी होंगे, जिसका फायदा फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर मिल सकता है. अब ऐसे में देखना होगा कि 2026 की दिवाली किसकी मनती है.
यह भी पढ़ें: धांसू है ‘आवारापन 2’ का ट्रेलर है, ‘शिवम पंडित’ के किरदार में छाए इमरान हाशमी, शबाना आजमी ने भी चौंकाया

इंडिया में हिट है ‘गॉडजिला’ फ्रेंचाइजी
वहीं, जापान की आइकॉनिक फ्रेंचाइजी ‘गॉडजिला’ का भी इंडिया में क्रेज कम नहीं हैं. इसके पहले भारत में इस फ्रेंचाइजी की चार किस्तें रिलीज हो चुकी हैं, जिसे बॉक्स ऑफिस पर अच्छा खासा फायदा मिला था और सभी ने मोटी कमाई कर ली थी. देखिए’गॉडजिला’ सीरीज का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन (इंडिया नेट)…
गॉडजिला (2014)- 34-35 करोड़
गॉडजिला; किंग ऑफ मॉन्स्टर्स (2019)- 25.30 करोड़
गॉडजिला वर्सेज कॉन्ग (2021)- 48.58 करोड़
गॉडजिला x कॉन्ग (2024)- 112.54 करोड़
‘रामायण’ का लोगों को है बेसब्री से इंतजार
भारत में ‘रामायण’ का अलग ही क्रेज है. लोग ‘रामायण’ को देखना पसंद करते हैं. रामानंद सागर की ‘रामायण’ को लोग आज भी पसंद करते हैं. वहीं, दिवाली और दशहरा साथ में ही होता है, जिसमें ‘रामायण’ को स्टेज शोज के जरिए दिखाया जाता है. वहीं, अब नितेश तिवारी तो 4000 करोड़ में ‘रामायण’ लेकर आ रहे हैं तो इसका लोगों में अलग ही क्रेज है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी, सनी देओल, यश और रवि दुबे के साथ ही रकुल प्रीत सिंह जैसे कलाकार भी अहम रोल में हैं.