रितेश देशमुख और जेनेलिया इन दिनों फिल्म ‘राजा शिवाजी’ की रिलीज को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म को लोगों से शानदार रिस्पांस मिल रहा है. फैंस और क्रिटिक्स ने मूवी को पॉजिटिव रिव्यू दिए. अच्छे वर्ड ऑफ माउथ की वजह से फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर भी बेहतरीन रिस्पांस मिला. मूवी ने ‘भूत बंगला’ और ‘धुरंधर 2’ जैसी फिल्मों को कमाई के मामले में पछाड़ दिया. ये अब तक बजट का 32 प्रतिशत वसूल चुकी है.
‘राजा शिवाजी’ का दो दिनों का कलेक्शन
सैकनिल्क के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की. फिल्म ने पहले दिन 11.35 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं दूसरे दिन फिल्म की कमाई में गिरावट दर्ज की गई. इसने शनिवार को 10.55 करोड़ का बिजनेस किया, जिसके बाद फिल्म का दो दिनों का कलेक्शन 21.9 करोड़ पहुंचा था. इसके साथ ही वीकेंड पर भी फिल्म शानदार कमाई कर रही है. जबकि फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 26.06 करोड़ रहा.
बजट का 32% कर चुकी वसूल
कोईमोई रिपोर्ट के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ का बजट करीब 75 करोड़ है. इसे मराठी सिनेमा की सबसे महंगी फिल्म बताया जा रहा है और ऐसे में फिल्म बजट का 32% महज दो दिनों में ही वसूल कर लिया है. हालांकि, इस कमाई के साथ ही माना जा रहा है कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सक्सेस ट्रैक पर है.
यह भी पढ़ें: ‘नहीं हो रहा ना छोड़ दो…’, ‘राजा शिवाजी’ पर 10 साल से काम कर रहे थे रितेश देशमुख, 3 बार हुए थे फेल
टॉप 10 मराठी ग्रॉसर फिल्मों में एंट्री कर सकती है ‘राजा शिवाजी’
कोईमोई की रिपोर्ट के अनुसार, ‘राजा शिवाजी’ आज यानी कि रविवार को तीसरे दिन की कमाई के बाद ये टॉप 10 मराठी ग्रॉसर फिल्मों की लिस्ट में एंट्री कर सकती है. ये फिल्म ‘क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी मध्यम’ (28 करोड़) को पछाड़ सकती है. रितेश देशमुख द्वारा डायरेक्ट की गई फिल्म ‘मुक्ता बर्वे’ और ‘नाच गा घुमा’ (23.55 करोड़) के लाइफटाइम कलेक्शन को ‘राजा शिवाजी’ ने पीछे छोड़ दिया है.
इंडिया की टॉप 10 मराठी ग्रॉसर फिल्में
सैराट- 80.98 करोड़
बाईपन भारी देवा- 76.28 करोड़
वेद- 61.20 करोड़
नटसम्राट- 42 करोड़
पावनखिंड- 37.72 करोड़
लाई भारी- 37 करोड़
कटयार कलजात घुसाली- 35 करोड़
ठाकरे- 31.6 करोड़
टाइमपास- 30 करोड़
क्रांतिज्योति विद्यालय मराठी मध्यम- 28 करोड़
यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ बनी केरल में बॉलीवुड की हाईएस्ट ग्रॉसर फिल्म, ‘जवान’ से किया 45% ज्यादा कलेक्शन
‘राजा शिवाजी’ की कहानी और स्टार कास्ट
बहरहाल, अगर ‘राजा शिवाजी’ की कहानी और स्टार कास्ट की बात करें तो फिल्म में छत्रपति शिवाजी महाराज की कहानी को दिखाया गया है. उनकी और अफजल खान के युद्ध को दिखाया गया है. इसमें रितेश देशमुख राजा शिवाजी के रोल में हैं और जेनेलिया देशमुख फिल्म की प्रोड्यूसर और लीड एक्ट्रेस हैं. रितेश ने ही इसका डायरेक्शन किया है. इसमें रितेश और जेनेलिया के अलावा संजय दत्त, फरदीन खान, भाग्यश्री और विद्या बालन जैसे कलाकार अहम रोल में हैं. संजय दत्त फिल्म के विलेन हैं.