IPL 2026 के बीच बदला मुंबई इंडियंस का कप्तान, हार्दिक पांड्या की छुट्टी! रोहित शर्मा की वापसी

0e223ccbb7d92525daa86a2a04dd86bf1777901784284975 original


आखिरकार रोहित शर्मा IPL 2026 में वापस आ गए हैं. उन्होंने सोमवार को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मैच में वापसी की. इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या की जगह सूर्यकुमार यादव कप्तानी कर रहे हैं. टॉस के समय सूर्यकुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि रोहित शर्मा वापस आ गए हैं. रोहित के आने और हार्दिक के प्लेइंग इलेवन से बाहर होना भी चौंकाना वाला विषय है.

रोहित शर्मा 22 दिन के बाद कोई मैच खेलने उतरे हैं. इससे पहले उन्हें 12 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स के खिलाफ खेलते देखा गया था. रोहित की वापसी ऐसे समय में हुई है, जब मुंबई की टीम प्लेऑफ से बाहर होने की कगार पर है. अब सवाल है कि क्या रोहित के आने से MI की किस्मत बदल पाएगी. बताते चलें कि प्लेऑफ में जाने के लिए मुंबई को अपने बचे हुए सारे 5 मुकाबले जीतने हैं. बताते चलें कि रोहित शर्मा को लखनऊ के खिलाफ मैच में मुंबई ने अपनी इम्पैक्ट प्लेयर्स लिस्ट में रखा है, ना कि प्लेइंग इलेवन में.

क्यों नहीं खेल रहे हार्दिक पांड्या?

हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन से बाहर रखने पर बड़े सवाल खड़े हो गए हैं. टॉस के समय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने बताया कि हार्दिक बीमार हैं, इसलिए लखनऊ के खिलाफ हार्दिक उन्हें प्लेइंग इलेवन में मौका नहीं मिला है. चाहे सूर्यकुमार यादव ने साफ किया कि बीमार होने के कारण हार्दिक को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली है. मगर हार्दिक के बाहर होने से सोशल मीडिया पर चर्चा तेज हो गई है कि मुंबई इंडियंस अगले सीजन से पहले हार्दिक की छुट्टी करने के मूड में है.

मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: रायन रिकेल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, विल जैक्स, राज बावा, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, एएम गजनफर, रघु शर्मा

यह भी पढ़ें:

‘घमंडी मत बनो…’, IPL 2026 के बीच हार्दिक पांड्या पर बम की तरह फूटा साथी खिलाड़ी; कह दी बड़ी बात



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *