MI VS LSG: मुंबई इंडियंस ने बचाई साख , रोहित की धमाकेदार पारी की बदौलत खिताबी दौर में बरकरार मुंबई इंडियंस

c63ba64afc93cd74da2044772e1433e01776261622001736 original


IPL 2026: मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए अप्रैल में चोटिल हो गए थे जिसके कारण कुछ मैचों में वे नजर नहीं आए. इंडियन प्रीमियर लीग में अबतक 47 मुकाबले खेले जा चुके हैं. आईपीएल का 47वां मुकबला सोमवार की रात, 4 मई को मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच हुआ था. रोहित शर्मा इंजरी ठीक होने के बाद इस मुकाबले में शामिल हुए थे और उन्होंने आते ही मैच में धमाल मचा दिया. 

मुंबई इंडियंस बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच सोमवार का मुकाबला आर या पार का मुकाबला था. LSG और MI दोनों ही टीमें पॉइंट टेबल के सबसे निचले पायदान पर थी.  एलएसजी पॉइंट टेबल में 10वें स्थान पर थी तो वहीं एमआई 9वें नंबर पर थी. इस मुकाबले में जिस टीम की हार होती वह इस पूरे सीजन से बाहर हो जाता. हालांकि, मैच में मुंबई की जीत हुई और एलएसजी पूरे सीजन से बाहर हो गई. 

क्योंं नहीं खेले रोहित?

रोहित शर्मा की इंजरी के बाद वो टीम से बाहर थे. जैसे ही रोहित ठीक हुए उन्होंने टीम की कमान फिर से अपने हाथों में ले ली. दिग्गज रोहित शर्मा ने कल के मुकाबले में अपनी धमाकेदार पारी से अपनी काबिलियत साबित कर दी. उन्होंने तूफानी अंदाज में खेला और रुख को एमआई की जीत की ओर मोड़ दिया.

यह भी पढ़ें- चेन्नई सुपर किंग्स के ऑलराउंडर का टूटा पैर, MI के खिलाफ मैच के बाद IPL 2026 से बाहर

रोहित ने 84 रन की शानदार पारी खेली. हालांकि रोहित शर्मा तीसरा आईपीएल शतक लगाने से चूक गए. इसके बावजूद उन्होंने रयान रिकेल्टन के साथ मिलकर 143 रन की मैच जीताने वाली साझेदारी की. रोहित शर्मा ने अपनी पारी में 6 चौके और 7 छक्के लगाए. 

यह भी पढ़ें- GT vs PBKS: 47 पर आधी टीम आउट, फिर भी बन गए 163 रन, शेडगे और स्टोइनिस ने बचाई पंजाब की लाज

चेन्नई के खिलाफ कैसे हुए चोटिल 

अप्रैल महीने में जब मुंबई का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हुआ था तब रोहित शर्मा चेन्नई के खिलाफ बल्लेबाजी करते समय चोटिल हुए थे. उनको हैमस्ट्रिंग में इंजरी हुई थी. चोट की वजह से वह उस मैच में भी आगे बल्लेबाजी नहीं कर पाए थे. उसके बाद रोहित ने किसी मुकबले में हिस्सा नहीं लिया था. लेकिन जब वे बल्लेबाजी करने लखनऊ के खिलाफ उतरे तो ऐसा लग रहा था कि जैसे उनके साथ  कुछ हुआ ही ना हो. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *