ऋचा घोष ने खेली सबसे बड़ी पारी, हरमनप्रीत-दीप्ति ने रचा इतिहास; भारत-पाक मैच में टूटे 7 रिकॉर्ड

d61a52060529edf81581dc17c5e64dba1781489514885975 original


भारत ने वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को सातवीं बार धूल चटाई है. रविवार को महिला टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने पाकिस्तान को 64 रनों से धो डाला. टी20 विश्व कप में पाक टीम के खिलाफ भारत जा रिकॉर्ड 7-2 का हो गया है.

बर्मिंघम में खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने पहले बल्लेबाजी की. शेफाली वर्मा और जेमिमा रोड्रीग्स के जल्दी आउट होने के बावजूद टीम इंडिया ने 170 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की पूरी टीम 106 रन बनाकर सिमट गई. इसी के साथ 2025 के ODI वर्ल्ड चैंपियन भारत ने जीत के साथ अपने टी20 वर्ल्ड कप अभियान की शुरुआत की. दरअसल इस मैच में 7 बड़े रिकॉर्ड भी ध्वस्त हुए हैं.

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन (भारतीय)

हरमनप्रीत कौर महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं. उनके अभी 762 रन हैं और उन्होंने मिताली राज (726 रन) का रिकॉर्ड तोड़ा. स्मृति मंधाना 592 रनों के साथ तीसरे पायदान पर हैं.

ऋचा घोष की वर्ल्ड कप में सबसे बड़ी पारी

किसी टी20 वर्ल्ड कप के मैच में नंबर-6 या उससे निचले क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए ऋचा घोष ने सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड बनाया. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 17 गेंद में 34 रनों की तूफानी पारी खेली.

टीम इंडिया ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने 170 रन बनाए, जो टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में उसका पाक टीम के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर है. हालांकि वर्ल्ड कप में भारत का सबसे बड़ा स्कोर 194 रन है, जो उसने 2018 में न्यूजीलैंड के खिलाफ बनाया था.

दुनिया में सबसे ज्यादा विकेट दीप्ति के नाम

दीप्ति शर्मा ने महिला टी20 क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. उनके नाम अब टी20 में 166 विकेट हो गए हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 5 विकेट झटके.

वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा फिफ्टी

टी20 वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा फिफ्टी लगाने के मामले में स्मृति मंधाना ने मिताली राज और हरमनप्रीत कौर की बराबरी कर ली है. मिताली, हरमनप्रीत और स्मृति, तीनों ने अब तक वर्ल्ड कप में पांच-पांच अर्धशतक लगाए हैं.

यह भी पढ़ें: भारत की दीप्ति शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ बनाया ‘वर्ल्ड रिकॉर्ड’, दुनिया के दिग्गजों को पछाड़ा

एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा जीत

महिला टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में यह भारत की पाकिस्तान पर सातवीं जीत रही. किसी एक टीम को सबसे ज्यादा बार हराने के मामले में टीम इंडिया दूसरे स्थान पर आ गई है. पहले स्थान पर ऑस्ट्रेलिया है, जिसने वर्ल्ड कप में दक्षिण अफ्रीका को 8 बार रौंदा है.

ऐसा करने वाली पहली भारतीय बनीं दीप्ति

महिला टी20 क्रिकेट में दीप्ति शर्मा ऐसी पहली भारतीय हैं, जिन्होंने दो बार 5-विकेट हॉल लिया है. उनसे पहले प्रियंका रॉय, झूलन गोस्वामी और रेणुका सिंह एक-एक बार ऐसा कर चुकी हैं.

यह भी पढ़ें:

IND W VS PAK W: भारत ने दर्ज की रनों के अंतर से अपनी पांचवीं सबसे बड़ी जीत, एक-एक कर सभी रिकॉर्ड पढ़िए



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *