फाइनल में बजा गुजरात का बैंड, दूसरे खिताब के लिए RCB के सामने 156 का लक्ष्य; गिल-सुदर्शन-बटलर सब फ्लॉप

d514fdee3f23701e7da46f738bebca3f17802419365471364 original


RCB vs GT Final 1st Innings: अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले जा रहे IPL 2026 के फाइनल में गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 155 रन बोर्ड पर लगाए. टीम के लिए वाशिंगटन सुंदर ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 37 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 50* रन बनाए. टीम के स्टार बल्लेबाज शुभमन गिल, जोस बटलर और साई सुदर्शन पूरी तरह से फ्लॉप दिखे. इस दौरान बेंगलुरु के लिए रसिख सलाम दार ने सबसे ज्यादा 3 विकेट अपने नाम किए. 

मुकाबले में बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया. पहले बैटिंग का न्योता पाने वाली गुजरात शुरुआत से ही फ्लॉप नजर आई. टीम ने पहला विकेट 22 रन स्कोर पर गंवा दिया था, जब कप्तान शुभमन गिल सिर्फ 10 रन बनाकर पवेलियन लौट गए थे. 

इसके बाद टीम को दीसरा झटका 26 रन पर, तीसरा 55 रन पर, चौथा 73 रन पर, पांचवां 99 रन पर, छठा 115 रन पर, सातवां 142 रन पर और आठवां 151 रन पर लगा. 

सबसे बड़ी पारी खेलने वाले सुंदर के अलावा टीम के लिए साई सुदर्शन ने 12 रन, कप्तान शुभमन गिल ने 10 रन, निशांत सिंधु ने 20 रन, जोस बटलर ने 19 रन, अरशद खान ने 15 रन, राहुल तेवतिया ने 07 रन जेसन होल्डर ने 07 रन, राशिद खान ने 07 रन और कगिसो रबाडा ने 03* रन बनाए.

लगातार दूसरे खिताब पर आरसीबी की नजर 

बेंगलुरु जाहिर तौर पर लगातार दूसरा खिताब जीतना चाहेगी. टीम ने पिछले सीजन यानी 2025 में अपना पहला खिताब जीता था. अब कप्तान रजत पाटीदार की कप्तानी में बेंगलुरु लगातार दूसरी बार खिताब पर अपना लिखवा सकती है. बेंगलुरु को दूसरी ट्रॉफी उठाने के लिए 156 रन बनाने होंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि टीम चेज में कैसा प्रदर्शन करती है. 

बेंगलुरु के पास चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बाद तीसरा ऐसी टीम बनने का मौका है, जिन्होंने लगातार 2 ट्रॉफी जीती हैं. चेन्नई ने 2010 और 2011 में लगातार ट्रॉफी जीती थी. मुंबई ने 2019 और 2020 में ऐसा किया था. 

 

यह भी पढ़ें: Watch: फाइनल में शुभमन गिल के विकेट पर विराट कोहली का एग्रेसिव रिएक्शन, सेलिब्रेशन से लूटी महफिल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *