हरियाणा लोक सेवा आयोग ने फूड सेफ्टी ऑफिसर के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती के जरिए फूड एंड ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन डिपार्मेंट हरियाणा में फूड सेफ्टी ऑफिसर के कुल 45 पदों पर नियुक्ति की जाएगी. योग्य उम्मीदवार 28 सितंबर 2026 से आवेदन कर सकते हैं. एचपीएससी की ओर से यह भर्ती एडवर्टाइजमेंट नंबर 25-2026 के तहत निकाली गई है. आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और उम्मीदवार 19 अक्टूबर तक अपना फार्म जमा कर सकते हैं.
आवेदन के लिए करना होगा ओटीआर
इन पदों के लिए आवेदन 28 सितंबर से शुरू होगा. उम्मीदवार 19 अक्टूबर तक आवेदन कर सकेंगे. फीस जमा करने की अंतिम तारीख भी 19 अक्टूबर 2026 है. आवेदन एचपीएससी की ऑफिशियल वेबसाइट के जरिए करना होगा. आवेदन के लिए उम्मीदवार को पहले वन टाइम रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा. रजिस्ट्रेशन के बाद यूआरएल जारी होगा, जिसकी मदद से लॉगिन करके एडवर्टाइजमेंट नंबर 25/2026 के तहत फूड सेफ्टी ऑफिसर पद के लिए आवेदन किया जा सकेगा.
इन 45 पदों पर होगी भर्ती
इस भर्ती अभियान के तहत फूड सेफ्टी ऑफिसर के कुल 45 पद भरे जाएंगे. इन पदों में 22 पद अनारक्षित वर्ग के लिए है. डीएससी और ओएससी के लिए 5-5 पद, बीसी-ए के लिए 5, बीसी-बी के लिए तीन और ईडब्ल्यूएस के लिए 5 पद निर्धारित है.
कौन है आवेदन के लिए एलिजिबल?
फूड सेफ्टी ऑफिसर के लिए उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में बैचलर, मास्टर या डॉक्टरेट डिग्री होनी चाहिए. एलिजिबल विषय में फूड टेक्नोलॉजी, फूड इंजीनियरिंग, फूड प्रोसेसिंग एंड प्रिजर्वेशन, फूड बायोटेक्नोलॉजी, फूड सेफ्टी एंड क्वालिटी मैनेजमेंट, टेक्नोलॉजी, बायोटेक्नोलॉजी, एग्रीकल्चर, इंजीनियरिंग, फिशरीज, फूड न्यूट्रिशंस एंड डायरेक्टिव फॉर हॉर्टिकल्चर शामिल है. इसके अलावा वेटरनरी साइंस, बायोकेमेस्ट्री, माइक्रोबायोलॉजी, केमिस्ट्री और मेडिसिन से जुड़ी डिग्री वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं.
18 से 42 साल है उम्र सीमा
इस भर्ती के लिए उम्मीदवार की उम्र 19 अक्टूबर 2026 को कम से कम 18 वर्ष और अधिकतम 42 वर्ष होनी चाहिए. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी.
ये भी पढ़ें-अटेंडेंस से पढ़ाई तक… DUSU अध्यक्ष को किन चीजों की मिलती है छूट?
कितनी देनी होगी आवेदन फीस?
आवेदन फीस कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग रखी गई है. जनरल पुरुष उम्मीदवारों के लिए फीस 1000 रुपये है. ओएससी, डीएससी, बीसी-ए (एनसीएल), बीसी-बी (एनसीएल), ईएसएम और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों के लिए 250 रुपये शुल्क निर्धारित है. वहीं 40 प्रतिशत या उससे ज्यादा दिव्यांगता वाले पीडब्ल्यूबीडी उम्मीदवारों से कोई फीस नहीं ली जाएगी. फीस का पेमेंट ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा.
स्क्रीनिंग के बाद होगा चयन
एचपीएससी एफएसओ भर्ती में उम्मीदवारों का चयन स्क्रीनिंग टेस्ट, सब्जेक्ट नॉलेज टेस्ट और इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. इसके बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल परीक्षा की प्रक्रिया भी होगी.
ये भी पढ़ें-DU में क्या पढ़ रहे दीपांशु शौकीन, NSUI ने टिकट नहीं दिया फिर भी जीता चुनाव
Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI