Cocktail 2 Box Office Collection: ‘कॉकटेल 2’ ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर मचाया गदर, बनाए 5 रिकॉर्ड्स

81e5d29b1a82cce686509e012c2b0a4917819508733831403 original


Cocktail 2 Box Office Collection: बॉक्स ऑफिस पर अक्सर देखने के लिए मिला है कि रोम कोम फिल्मों को शानदार रिस्पांस मिलता है. ‘सैयारा’ जैसी छोटे बजट की रोमांटिक फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. ऐसे में साल 2026 में रोम कोम फिल्म ‘कॉकटेल 2’ आई तो इसने भी शानदार कमाई की. इसने ओपनिंग डे पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई की. फिल्म ने पहले दिन 5 बड़े रिकॉर्ड भी बनाए. चलिए बताते हैं उनके बारे में.

‘कॉकटेल 2’ की टॉप 5 रोम कोम में एंट्री

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 13.50 करोड़ कमाए. इसी के साथ ही ये टॉप 5 रोम कोम में एंट्री कर चुकी है. इसमें पहले पर ‘ये जवानी है दीवानी’ (19.45 करोड़ नेट), दूसरे पर ‘तू झूठी मैं मक्कार’ (15.73 करोड़ नेट), तीसरे पर ‘जब हैरी मेट सेजल’ (15.25 करोड़ नेट), चौथे पर ‘कॉकटेल 2’ (13.50 करोड़ नेट) और पांचवी ‘दो स्टेट्स’ (12.40 करोड़ नेट) जैसी फिल्में शामिल हैं.

यह भी पढ़ें: ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस पर मचा गई गदर, लेकिन ओटीटी पर एक फिल्म से खा गई मात

2026 की चौथी बड़ी ओपनर बनी ‘कॉकटेल 2’

‘कॉकटेल 2’ ने रिलीज के पहले दिन एक और रिकॉर्ड सेट किया. ये 2026 की चौथी बड़ी बॉलीवुड की ओपनर फिल्म बन चुकी है. इस लिस्ट में ‘धुरंधर 2’ (145 करोड़), ‘बॉर्डर 2’ (32.1 करोड़), ‘भूत बंगला’ (18.31 करोड़), ‘कॉकटेल 2’ (13.50 करोड़) और ‘ओ रोमियो’ (9.01 करोड़) शामिल है. 

अपनी ही फिल्म ‘ओ रोमियो’ को पछाड़ा

इसके साथ ही ‘कॉकटेल 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर इतनी शानदार कमाई की कि इसने ‘ओ रोमियो’ तक को पछाड़ दिया. शाहिद की इस फिल्म को इसी साल रिलीज किया गया था और ‘कॉकटेल 2’ के जरिए उन्होंने ‘ओ रोमियो’ तक को पीछे छोड़ दिया.

यह भी पढ़ें: 2025 की कन्नड़ फिल्म, जिसने रचा था इतिहास, 717.05% प्रॉफिट कमाकर ‘धुरंधर’ को भी पछाड़ा

‘कॉकटेल’ का भी तोड़ा रिकॉर्ड

शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने सैफ अली खान की ‘कॉकटेल’ तक को पछाड़ दिया. सैफ अली खान, दीपिका पादुकोण और डायना पेंटी की फिल्म ‘कॉकटेल’ ने भारत में पहले दिन 10.47 करोड़ (नेट) कलेक्शन किया था, जिसे फिल्म के सीक्वल ने पीछे छोड़ दिया है.

‘कॉकटेल 2’ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

इसके अलावा फिल्म ‘कॉकटेल 2’ ने वर्ल्डवाइड भी धांसू कलेक्शन किया है. ऑफिशियल आंकड़े के अनुसार, फिल्म ने पहले दिन 24 करोड़ का बिजनेस किया है. किसी भी फिल्म के लिए कमाई का ये आंकड़ा बेहतरीन है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *