Face Mask Side Effect: आजकल लोग अपनी स्किन की देखभाल के लिए फेस मास्क का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं. खासकर महिलाएं अपनी स्किन को तरोताजा और ग्लोइंग बनाने के लिए फेस मास्क का इस्तेमाल करती है. बाजार में कई तरह के फेस मास्क और ब्यूटी प्रोडक्ट आसानी से मिल जाते हैं, जिन्हें लोग चेहरे की चमक बढ़ाने और स्किन को बेहतर बनाने के लिए इस्तेमाल करते हैं. लेकिन कई बार सस्ते या नकली केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकता है. एक्सपर्ट्स के अनुसार नकली कॉस्मेटिक और फेस मास्क में ऐसे हानिकारक केमिकल मौजूद होते हैं, जो स्किन को बहुत नुकसान पहुंचा सकते हैं. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं कि चेहरे पर अगर नकली फेस मास्क लगाए तो क्या होगा और इसे कौन-कौन से साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं.
स्किन पर हो सकती है जलन और रेडनेस
नकली फेस मास्क का इस्तेमाल करने से स्किन पर जलन, खुजली और लालपन की समस्या हो सकती है. कई बार चेहरे पर रैशेज भी दिखाई देने लगते हैं. अगर किसी प्रोडक्ट में मौजूद केमिकल स्किन को सूट नहीं करते तो, स्किन बैरियर कमजोर हो सकता है और चेहरे पर सूजन भी आ सकती है
एलर्जी और इन्फेक्शन का खतरा
फेक कॉस्मेटिक प्रोडक्ट में कई बार ऐसे तत्व मौजूद होते हैं, जो एलर्जी रिएक्शन का कारण बन सकते हैं. इसके कारण स्किन पर दाने, खुजली और इन्फेक्शन जैसी समस्या हो सकती है. वहीं सेंसिटिव स्किन वाले लोगों में यह खतरा और ज्यादा बढ़ जाता है. अगर फेस मास्क लगाने के बाद स्किन में जलन, खुजली, चुभन या सूजन महसूस हो तो उसे तुरंत हटा देना चाहिए और जरूरत पड़ने पर एक्सपर्ट्स की सलाह लेनी चाहिए.
पील ऑफ मास्क भी पहुंचाते हैं नुकसान
स्किन एक्सपर्ट्स के अनुसार पील ऑफ मास्क का जरूरत से ज्यादा इस्तेमाल भी स्किन के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है. ऐसे मास्क चेहरे की सतह से गंदगी हटाने में मदद करते हैं, लेकिन बार-बार इस्तेमाल करने पर स्किन में ड्राइनेस बढ़ सकती है. इसके अलावा कुछ लोगों की स्किन पर पील ऑफ मास्क लगाने के बाद रेडनेस, एलर्जी और छोटे-छोटे दाने भी दिखाई दे सकते हैं और ड्राई स्किन वाले लोगों को इससे विशेष सावधानी के लिए कहा जाता है.
चेहरे के पोर्स और स्किन बैरियर पर असर
एक्सपर्ट्स का मानना है कि गलत फेस मास्क या ज्यादा एक्सफोलिएटिंग प्रोडक्ट का इस्तेमाल स्किन के पोर्स और स्किन बैरियर को प्रभावित कर सकता है. इससे स्किन में संवेदनशीलता बढ़ जाती है और चेहरा बार-बार रेड या चिड़चिड़ा महसूस हो सकता है. छोटे-छोटे कट या माइक्रो टियर्स भी हो सकते हैं, जिससे इन्फेक्शन का खतरा बढ़ जाता है.
फेस मास्क चुनते समय किन बातों का रखें ध्यान?
स्किन एक्सपर्ट सलाह देते हैं कि फेस मास्क हमेशा अपने स्किन टाइप के अनुसार चुनना चाहिए. ड्राई और सेंसेटिव स्किन वाले लोगों के लिए हाइलूरोनिक एसिड, सेरामाइड, ग्लिसरीन और ओटमील जैसे तत्व फायदेमंद माने जाते हैं. वहीं ओयली और एक्ने प्रोन स्किन वाले लोग क्ले, नियासिनामाइड और सैलिसिलिक एसिड जैसे तत्वों वाले फेस मास्क का चुनाव कर सकते हैं. एंटी एजिंग फायदे के लिए विटामिन सी, पेप्टाइड और हाइड्रेटिंग, इंग्रेडिएंट्स वाले प्रोडक्ट सही माने जाते हैं.