किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक, क्या हो सकती हैं दिक्कतें

a762b22dc71245c8f5e76c09d91bd2f717858414541501437 original


Who should avoid face packs: केयर तो आज के समय में ज्यादा से ज्यादा लोग करते हैं. आजकल फेस-पैक लगाना स्किन केयर रूटीन का बहुत जरूरी हिस्सा बन गया है. लोग घर पर बने फेस-पैक हों या बाजार से खरीदे गए, हर कोई अपनी स्किन को चमकदार बनाना चाहता है. लेकिन जैसा कि हम सभी जानते हैं की हर किसी की स्किन एक जैसी नहीं होती, उसके अनुसार फेस-पैक हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता कुछ लोगों को फेस-पैक लगाने से बचना चाहिए, वरना फायदे की जगह नुकसान हो सकता है. आइये जानते हैं उसके बारे में.

किन लोगों को नहीं लगाना चाहिए फेस-पैक

एक्ने या पिंपल्स वाले- जिनके चेहरे पर पहले से ही पिंपल्स या एक्ने की दिक्कत है, उन्हें कुछ खास तरह के फेस-पैक से बचना चाहिए. खासकर वो फेस-पैक जिनमें ज्यादा तेल या भारी चीजें होती हैं, वो पोर्स को बंद कर सकते हैं, जिससे एक्ने की दिक्कत और बढ़ सकती है.

यह भी पढ़े: रफ स्किन और ड्राई हेयर का हो जाएगा कायापलट, ये घरेलू नुस्खे आएंगे काम

एलर्जी वाले- अगर किसी को पहले से किसी चीज से एलर्जी है, जैसे किसी फल, दूध या किसी खास इंग्रीडिएंट से, तो उन्हें फेस-पैक में डाली गई चीजों को अच्छे से चेक करना चाहिए. बिना जांचे फेस-पैक लगाने से स्किन पर रैशेज या सूजन हो सकती है.

प्रेग्नेंसी के दौरान- प्रेग्नेंसी के समय भी कुछ खास केमिकल वाले फेस-पैक लगाने से बचना चाहिए. इस दौरान स्किन पहले से ज्यादा सेंसिटिव हो जाती है, इसलिए इस समय बेहतर यह होगा कि डॉक्टर या स्किन एक्सपर्ट से पूछकर ही कोई फेस-पैक लगाया जाए.

फेस-पैक लगाने से क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं

गलत फेस-पैक लगाने से चेहरा लाल हो सकता है, खुजली और जलन जैसी दिक्कतें हो सकती हैं. कई बार स्किन पर छोटे-छोटे दाने भी निकल आते हैं. कुछ लोगों को फेस-पैक हटाने के बाद स्किन बहुत ज्यादा ड्राई या टाइट महसूस होती है. अगर फेस-पैक में कोई ऐसी चीज हो जिससे एलर्जी हो, तो चेहरा सूजने का डर भी हो सकता है.

किन बातों का रखें ध्यान

फेस-पैक लगाने से पहले हमेशा हाथ या कान के पीछे थोड़ा सा लगाकर देख लें कि कोई रिएक्शन तो नहीं हो रहा. इसे पैच टेस्ट कहते हैं. अगर 15-20 मिनट में कोई जलन या चहरा लाल नहीं दिखे, तभी चेहरे पर लगाएं. फेस-पैक को एक समय से ज्यादा देर तक चेहरे पर न रखें, क्योंकि इसकी वजह से स्किन ड्राई हो सकती है. अगर कोई भी दिक्कत महसूस हो, तो तुरंत पानी से चेहरा धो लें और डॉक्टर से संपर्क जरूर करें. हर किसी की स्किन अलग होती है, इसलिए फेस-पैक चुनते समय अपनी स्किन टाइप का ध्यान रखना बहुत जरूरी है. अगर स्किन को लेकर कोई पुरानी परेशानी है, तो फेस-पैक लगाने से पहले एक बार डॉक्टर की सलाह जरूर ले लें.

यह भी पढ़े: पहले क्रीम लगाएं या सनस्क्रीन, क्या है सही तरीका?



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *