स्वरा के बयान पर पुनीत इस्सर की दो टूक, बोले- कलाकार हैं तो मनोरंजन कीजिए

8999b986e83aecbf232a3f276083643417899939296061480 original


अभिनेता पुनीत इस्सर ने स्वरा भास्कर के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी, जिसमें अभिनेत्री ने 2019 के सुप्रीम कोर्ट के राम जन्मभूमि-अयोध्या फैसले से शर्मिंदगी जाहिर की थी. अभिनेता का कहना है कि किसी भी कलाकार को इस तरह की टिप्पणी नहीं करनी चाहिए.

पुनीत इस्सर ने दी नसीहत

पुनीत इस्सर ने आईएएनएस के साथ बातचीत में सोशल मीडिया कॉन्ट्रोवर्सी में एक्टर्स के शामिल होने पर अपने विचार शेयर किए. अयोध्या राम मंदिर से जुड़े स्वरा भास्कर के कमेंट्स और लेटर्स पर चल रही बहस के बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा, पहली बात तो किसी भी अभिनेता या अभिनेत्री को इस तरह के विवाद में नहीं पड़ना चाहिए, क्योंकि एक कलाकार के तौर पर हमें सभी का ख्याल रखना चाहिए. 

उन्होंने कहा कि हमारा काम है मनोरंजन करना, तो बस वही कीजिए. अभिनेता पुनीत इस्सर ने आगे समझाते हुए कहा कि अगर किसी का मन राजनीति या समाज कार्य में हैं तो वे फिर उस लाइन में ही जाएं. उन्होंने कहा, अगर आपको सामाजिक कार्यकर्ता या फिर राजनीति में जाना चाहते हैं, तो फिर वही काम कीजिए. सिर्फ सुर्खियों में बने रहने के लिए या किसी के सपोर्ट और फंडिंग पर निजी काम के लिए ऐसी हैरतअंगेज बातें बोलना, मेरे हिसाब से बहुत ही गलत है. ऐसा किसी को भी नहीं करना चाहिए.

ये भी पढ़ें:- ऑनलाइन ट्रोलिंग पर स्मृति ईरानी का करारा जवाब, बोलीं- स्क्रीन के दूसरी तरफ भी इंसान है

क्या था स्वरा भास्कर का बयान?

अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने हाल ही में ‘द मिडनाइट आवर’ पॉडकास्ट में यह खुलासा किया था कि 2019 के सुप्रीम कोर्ट के राम जन्मभूमि-अयोध्या फैसले से उन्हें बहुत दुख और शर्मिंदगी हुई थी.उन्होंने यह भी बताया कि फैसला आने के बाद उन्होंने फोन कर सभी मुस्लिम परिचितों, सहकर्मियों और शाहरुख खान, सलमान खान व आमिर खान जैसे सितारों को मैसेज भेजकर माफी मांगी थी.

उनके इस पुराने बयान के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर एक नया विवाद छिड़ गया है और लोग उनकी इस टिप्पणी की आलोचना कर रहे हैं. 

हालांकि, स्वरा भास्कर का विवादों से पुराना नाता है, ऐसा पहली बार नहीं है कि जब उन्होंने इस तरह की टिप्पणी की हो. इससे पहले वो फिल्म ‘पद्मावत’ को लेकर भी बोली थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा था.

ये भी पढ़ें:- ओहायो में अनुपम खेर को मिला खास सम्मान, बोले- घर से दूर सम्मान पाना भावुक पल





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *