Asian Games 2026: 13 साल की एथलीट ने रचा इतिहास, दूसरा गोल्ड जीतकर बना दिया महारिकॉर्ड


13 साल की उम्र में बच्चे आमतौर पर खेल की शुरुआत कर रहे होते हैं, वहीं चीन की तैराक यू जिदी एशियन गेम्स के पूल में लगातार कमाल कर रही हैं.  यू जिदी ने सोमवार को महिलाओं की 200 मीटर मेडले रेस में गोल्ड जीता. उन्होंने रेस 2 मिनट 6.10 सेकंड में पूरी की और नया एशियन गेम्स रिकॉर्ड बनाया.  यह एशियन गेम्स में उनका लगातार दूसरा गोल्ड मेडल है.

यू जिदी ने इस प्रदर्शन के साथ यू यिटिंग के 2 मिनट 6.82 सेकंड के पिछले एशियन गेम्स रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया. उनका 2 मिनट 6.10 सेकंड का समय महिलाओं की 200 मीटर व्यक्तिगत मेडले में अब तक का दूसरा सबसे तेज समय भी है. उनसे आगे सिर्फ कनाडा की समर मैकिनटोश हैं, जिनके नाम 2 मिनट 5.70 सेकंड का वर्ल्ड रिकॉर्ड है.

 

अपडेट जारी है…

यह भी पढ़ें:भारत की सविता पूनिया ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा हॉकी मैच खेलने का बनाया रिकॉर्ड

3fbdd74d313397e55e5bbfef1223ca45

उफक साहिल ABP न्यूज़ के डिजिटल विंग में बतौर इंटर्न काम कर रही हैं. इन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म से की थी. वर्तमान में यह हैदराबाद में मौलाना आजाद नेशनल उर्दू यूनिवर्सिटी में MA मास कम्युनिकेशन और जर्नलिज्म की छात्रा हैं. इन्होंने बिहार में दरभंगा के कामेश्वरनगर स्थित ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन किया है. अभी उफक एबीपी न्यूज़ वेबसाइट के बिजनेस और यूटिलिटी सेक्शन की जिम्मेदारी संभाल रही हैं.

Read More



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *