IPL 2026, Nicholas Pooran 2nd Fastest Fifty: लखनऊ सुपर जायंट्स के स्टार बल्लेबाज निकोलस पूरन ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ आईपीएल 2026 के 47वें लीग मैच में फिफ्टी लगाकर इतिहास रच दिया. पूरन ने सिर्फ 16 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया. इसके साथ वह लखनऊ के लिए दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. मजे की बात यह रही कि पूरन ने अपना ही रिकॉर्ड तोड़ दिया. 50 रन का आंकड़ा छूने तक पूरन ने 7 छक्के और 1 चौका लगा लिया था.
बता दें कि लखनऊ के लिए चार सबसे तेज फिफ्टी लगाने का रिकॉर्ड पूरन के नाम पर ही दर्ज है. सबसे तेज फिफ्टी लगाने के मामले में भी पूरन ही नंबर वन पर हैं. उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए सबसे तेज अर्धशतक 15 गेंदों में पूरा किया था. आज मुंबई के खिलाफ 16 गेंदों में कमाल किया.
1⃣6⃣- ball FIFTY 💥
𝐓𝐡𝐞 𝐍𝐢𝐜𝐡𝐨𝐥𝐚𝐬 𝐏𝐨𝐨𝐫𝐚𝐧 𝐒𝐡𝐨𝐰 🍿
His first of this season 👏
Updates ▶️ https://t.co/elXSOvaeig #TATAIPL | #KhelBindaas | #MIvLSG pic.twitter.com/OMxinwxoOY
— IndianPremierLeague (@IPL) May 4, 2026
LSG के लिए सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले बल्लेबाज
15 गेंद- निकोलस पूरन बनाम आरसीबी, बेंगलुरु, 2023
16 गेंद- निकोलस पूरन बनाम एमआई, वानखेड़े, 2026*
18 गेंद- निकोलस पूरन बनाम एसआरएच, हैदराबाद, 2025
19 गेंद- निकोलस पूरन बनाम एमआई, वानखेड़े, 2024
20 गेंद- काइल मेयर्स बनाम पीबीकेएस, मोहाली, 2023
20 गेंद- निकोलस पूरन बनाम डीसी, दिल्ली, 2024.
खेली 63 रनों की ताबड़तोड़ पारी
मुकाबले में पूरन ने 21 गेंदों में 1 चौके और 8 छक्कों की मदद से 63 रनों की पारी खेली. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 300 का रहा यानी पूरन ने अपनी पारी के दौरान हर गेंद में 3 रन बनाए. नंबर तीन पर उतरे पूरन की इस पारी ने जाहिर तौर पर लखनऊ को अच्छी शुरुआत दी.
निकोलस पूरन का आईपीएल करियर
बात करें पूरन के आईपीएल करियर की, तो अब तक उन्होंने टूर्नामेंट में 99 मुकाबले खेल लिए हैं. इन मैचों की 96 पारियों में बैटिंग करते हुए पूरन ने 32.07 की औसत और 164.84 के स्ट्राइक रेट से 2438 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 15 अर्धशतक निकले हैं, जिसमें हाई स्कोर 87* रनों का रहा.
यह भी पढ़ें: हार्दिक पांड्या कितने मैचों के लिए हुए बाहर, कब तक हो पाएगी वापसी? जानें ताजा अपडेट