जापान के खिलाफ टी20 पर बोले श्रेयस अय्यर, ‘कभी नहीं सोचा था कि…’

b1c5f5c9e98c1682c92c6496a9e4be2a17900026926561364 original


भारत और जापान के बीच इकलौता टी20 इंटरनेशनल मुकाबला 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा. यह पहला मौका होगा कि जब भारतीय टीम जापान के खिलाफ टी20 मैच खेलेगी. भारतीय समय के अनुसार मैच की शुरुआत सुबह 9:30 बजे से होगी. इससे पहले भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने जापान के खिलाफ होने वाले मैच को लेकर बात की. 

रिपोर्टर से बातचीत करते हुए अय्यर ने कहा कि उन्होंने कभी ऐसा नहीं सोचा था कि एक दिन हम जापान के खिलाफ मैच खेलेंगे. इसके साथ अय्यर ने कहा कि यह क्रिकेट के तेजी से लोकप्रिय होने का नतीजा है. 

जापान के खिलाफ मैच पर क्या बोले श्रेयस अय्यर?

अय्यर ने कहा, “मैंने कभी हीं सोचा था लेकिन अब क्रिकेट हर देश में तेजी से लोकप्रिय हो रहा है और सभी टीमें अपने-अपने तरीके से मजबूत बन रही हैं. मुझे यकीन है कि कल का मुकाबला रोमांचक होगा.” आगे जापान को लेकर बात करते हुए भारतीय कप्तान ने कहा, “यह बहुत खूबसूरत है. यहां उतरते ही हमने लोगों को बेहद सौहार्दपूर्ण, उदार और मददगार पाया. ऐसा व्यवहार हमें अपने देश में भी देखने को मिलता है. यहां की मेहमाननवाजी शानदार है.”

उन्होंने आगे कहा, “मैंने जापान के बारे में लोगों से काफी अच्छी बातें सुनी हैं. जापान और टोक्यो को लेकर अभी ज्यादा कुछ कहना जल्दबाजी होगी, क्योंकि टीम को यहां आए सिर्फ एक दिन हुआ है. मैं इस देश को और बेहतर तरीके से जानने को उत्सुक हूं.”

यह भी पढ़ें: CSK का बड़ा दांव, IPL 2027 के लिए जहीर खान को बनाया हेड कोच

पहली बार जापान के खिलाफ खेलेंगे

अय्यर ने कहा, “यह हमारे लिए रोमांचक मैच होने वाला है. हम पहली बार जापान के खिलाफ खेलेंगे. मुझे यहां की कंडीशन और विकेट के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन हम शानदार मुकाबले की उम्मीद कर रहे हैं. मैने कुछ रील्स देखी हैं. हम उनके खिलाड़ियों के बारे में और जानने की कोशिश कर रहे हैं. टीम मुकाबले के लिए पूरी तरह उत्साहित है और उम्मीद है कि बारिश नहीं होगी, जिससे स्टेडियम में आने वाले दर्शकों को एक प्रतिस्पर्धी मैच देखने को मिले.”

 

यह भी पढ़ें: एक ‘हिट’, दूसरा ‘फ्लॉप’; सहवाग और द्रविड़ के बेटों का टीम इंडिया के लिए प्रदर्शन



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *