WTC की ताजा रैंकिंग में पाकिस्तान को फायदा, टीम इंडिया से अब भी पीछे

234719db2b34d01c569004f6f41bf1a91785997898851975 original


पाकिस्तान ने दूसरे टेस्ट मैच में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से हरा दिया. पहला मुकाबला वेस्टइंडीज ने 90 रनों से जीता था, इसलिए सीरीज एक-एक से बराबरी पर रही. सीरीज चाहे बराबरी पर छूटी हो, लेकिन इसका पाकिस्तान टीम को फायदा मिला है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पाकिस्तान टीम अब एक स्थान के फायदे के साथ आठवें नंबर पर आ गई है.

वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज से पहले पाकिस्तान टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल में सबसे निचले पायदान पर थी. WTC 2025-27 चक्र में पाकिस्तान टीम बहुत बुरे हाल में है, जो 6 मुकाबलों में सिर्फ दो मैच जीत सकी है. उसका पीसीटी (पॉइंट्स परसेंट) केवल 22.22 है. दूसरा टेस्ट हारने के बाद वेस्टइंडीज टेबल में सबसे आखिरी स्थान पर चली गई है, जिसका पीसीटी 20.83 है.

बताते चलें कि पाकिस्तान कभी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में नहीं गया है. उसके 2027 का फाइनल खेलने की उम्मीद अब भी बरकरार है, लेकिन उसकी फाइनल तक की राह बहुत कठिन और दूसरों पर निर्भर है.

भारत पांचवें स्थान पर

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की टेबल में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर है, जिसकी अगली सीरीज श्रीलंका से होनी है. 15 अगस्त से शुरू हो रही 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया का जीतना बहुत जरूरी है, क्योंकि भारतीय टीम के लिए WTC 2025-27 चक्र में बचे हुए 9 मैचों में 7 जीत बहुत जरूरी हैं.

ऑस्ट्रेलिया टॉप पर

ऑस्ट्रेलिया ने WTC की टेबल में दबदबा बनाया हुआ है, जिसका पीसीटी 87.50 का है. ऑस्ट्रेलिया की आगे की राह भी थोड़ी मुश्किल है, क्योंकि अगले साल की शुरुआत में उसे भारत दौरे पर आकर 5 टेस्ट मैचों की सीरीज खेलनी है. 75.00 के पीसीटी के साथ दक्षिण अफ्रीका दूसरे स्थान पर है. फाइनल में टेबल की टॉप-2 टीम पहुंचती हैं.

न्यूजीलैंड और बांग्लादेश क्रमशः तीसरे और चौथे स्थान पर हैं. श्रीलंका छठे और इंग्लैंड सातवें पायदान पर है. वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2027 का फाइनल अगले साल 9-13 जून तक लंदन स्थित द ओवल मैदान में खेला जाना है.

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में अभी तक 9 टीम भाग लेती आ रही हैं. कुछ समय पहले कयास लगाए जा रहे थे कि टीमों की संख्या बढ़ाकर 12 की जा सकती है. अफगानिस्तान, जिम्बाब्वे और आयरलैंड को WTC का टिकट मिलने की उम्मीद थी, लेकिन ICC ने फिलहाल के लिए इस प्लान को मंजूरी देने से मना कर दिया था.

यह भी पढ़ें:

आमिर से पहले ब्रिटिश नागरिकता लेकर IPL में खेला था यह पाकिस्तानी खिलाड़ी



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *