‘सर, क्या लिप-लॉक में टंग यूज होगी?’ इंटीमेट सीन से पहले एक्ट्रेस के सवाल पर सन्न रह गए थे विशाल भारद्वाज

24126bd676645034b7daaf6fbd386e1b17900621234521064 original


डायरेक्टर विशाल भारद्वाज इस साल की शुरुआत में शाहिद कपूर और कृति सेनन की फिल्म ‘ओ रोमियो’ लेकर आए थे. जबकि हाल ही में उन्होंने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘लस्ट स्टोरीज 3’ के एक सेगमेंट को डायरेक्ट किया है. उन्होंने हाल ही में शो के लिए इंटीमेट सीन शूट करने पर चर्चा की. इस दौरान विशाल ने एक पुराने वाकये को याद करते हुए बताया कि एक बार उनसे एक्ट्रेस ने सीधे इंटीमेट सीन को लेकर सवाल कर लिया था जिस पर विशाल सन्न रह गए थे.

विशाल ने माना- इंटीमेसी डायरेक्टर आसान बना देते हैं काम

विशाल भारद्वाज ने हाल ही में वैरायटी इंडिया को इंटरव्यू दिया और माना कि सेट पर इंटीमेसी डायरेक्टर उनका काम आसान बना देते हैं. उनका कहना है कि वो होते हैं तो उन्हें काम करने में पूरी आजादी मिलती है और पूरी तरह से आरामदायक होते हैं, क्योंकि वो इस तरह की चीजों और सीन को आसानी से संभाल लेते हैं. 

ये भी पढ़ें: पंजाबी फिल्मों का हीरो बना बॉलीवुड का सबसे खूंखार विलेन, पिता बनाना चाहते थे डॉक्टर, कहानी प्रेम चोपड़ा की

जब विशाल से एक्ट्रेस ने पूछा- क्या लिप-लॉक में टंग यूज होगी?’

एक इंटीमेट सीन के वाकये को याद करते हुए विशाल ने कहा, ‘एक्ट्रेस मेरे पास आकर पूछा करती थी कि सर क्या लिप-लॉक में टंग यूज होगी?’ आप इस बारे में एक्टर से पूछ सकते हैं क्या? ये बहुत अजीब था. हालांकि मैंने एक्टर से ये सवाल किया भी था. आप अंदाजा लगा सकते हैं कि ये कितना अजीब था?’

अदिति-सिद्धार्थ ने आसान बनाया विशाल का काम

‘लस्ट स्टोरीज़ 3’ की बात करें तो विशाल ने जो सेगमेंट डायरेक्ट किया था उसमें एक्ट्रेस अदिति राव हैदरी और अभिनेता सिद्धार्थ के बीच इंटीमेट सीन फिल्माए गए थे. हालांकि डायरेक्टर को कोई मुश्किल नहीं हुई, क्योंकि दोनों स्टार्स रियल लाइफ में कपल है और वो एक दूसरे के साथ पूरी तरह से कंफर्टेबल थे. 

सर, क्या लिप-लॉक में टंग यूज होगी?' इंटीमेट सीन से पहले एक्ट्रेस के सवाल पर सन्न रह गए थे विशाल भारद्वाज

विशाल ने बताया कि अदिति और सिद्धार्थ दोनों ने ही बॉडी डबल की मदद के लिए मना कर दिया था. उन्होंने एक सीन को याद करते हुए बताया कि जब कैमरा अदिति के पैरों के पास था तो उन्होंने कहा था, ‘लेकिन मेरे पैर इतने मोटे नहीं हैं.’ उस सीन में सिद्धार्थ को अपनी पत्नी अदिति के पैर के पास रेंगना था.

ये भी पढ़ें: 1000 करोड़ी ‘राका’ ने रचा इतिहास, ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ में शामिल हुई अल्लू अर्जुन-एटली की फिल्म



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *