‘बप्पा बुलाते हैं तो आना ही पड़ता है’, खराब तबीयत के बीच गणपति के दर्शन करने पहुंचे जितेंद्र

0490ffa6eb2fb2949ff2689834292cd117900643245011296 original


बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर जीतेंद्र हाल ही में गणपति दर्शन के लिए पुणे गए और वहां उन्होंने बप्पा का आशीर्वाद लिया. सोशल मीडिया पर  उनके कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं. इसी दौरान बातचीत में उन्होंने कहा कि बप्पा खुद बुलाते हैं और फिर तबीयत खराब हो या कैसी भी स्थिति, उनके दर्शन करने जाना ही होता है.

खराब तबीयत के बीच गणपति के दर्शन करने पहुंचे जितेंद्र
खराब तबीयत के बावजूद दिग्गज एक्टर जितेंद्र पुणे के राजाराम गणपति मंडल पहुंचे और भगवान गणेश के दर्शन किए. सोशल मीडिया पर सामने आए वीडियो में एक्टर जीतेंद्र कुर्ता और पायजामा नें नजर आए. वहीं उन्होंने आईएएनएस के साथ बातचीत में कहा, ‘देखिए, बप्पा हमें बुलाते हैं और उनका प्यार, हमारे निंबालकर जी का प्यार और लगाव इतना गहरा है कि आना ही पड़ता है. आज मेरी तबीयत ठीक नहीं है लेकिन मैं मना नहीं कर सकता.’

बप्पा से उनकी इच्छा के बारे में पूछे जाने पर, एक्टर ने कहा कि वो जब तक जिएंगे, फिजिकली इंडिपेंडेंट रहना चाहते हैं. उन्होंने कहा, ‘मेरी बप्पा से प्रार्थना है कि मरते दम तक मैं अपने दो पैरों पर चलना चाहता हूं और बप्पा के दर्शन करना चाहता हूं, भले ही इसका मतलब स्ट्रेचर पर आना हो.’

ये भी पढ़ेंः Kalki 2 Update: ‘कल्कि 2898 AD’ के सीक्वल में होगी नए सुपरस्टार की एंट्री, मेकर्स ने 30% फिल्म कर ली है तैयार

एक्टर ने बताया कि उन्होंने बप्पा से यही प्रार्थना की है, कि उनके परिवार में शांति, स्नेह और अच्छी सेहत बनी रहे. एक्टर जीतेंद्र ने अपनी बचपन की यादों को ताजा करते हुए कहा कि गणपति उत्सव उनकी जिंदगी का एक अहम हिस्सा रहा है.

52 सालों से मना रहे गणेशोत्सव
उन्होंने बताया कि मुंबई में उनके घर पर वे लगभग 52 सालों से गणेशोत्सव मना रहे हैं. अपने शुरुआती दिनों को याद करते हुए बॉलीवुड के जंपिंग जैक ने कहा, ‘हमारे यहां सैकड़ों परिवार थे, एक चार मंजिला बिल्डिंग थी और हर मंजिल पर 20-25 कमरे थे. तो हम 100 परिवार थे और हम अकेले पंजाबी परिवार थे. बाकी महाराष्ट्रियन और कोंकणी थे, तो मेरे घर में सब कुछ महाराष्ट्रियन था और मेरी मां भी मराठी बोलती थीं.’

जीतेंद्र ने अपने घर की स्थिति का जिक्र करते हुए कहा, ‘अगर मैं यहां देखूं, तो मुंबई में भी एक बेडरूम का फ्लैट है, सबके पास एसी है. मेरे घर में एक पंखा था. पूरी बिल्डिंग देखकर लोग कहते थे कि उनके घर में पंखा था और मैं वहां 17 साल रहा. उसके बाद, भगवान की कृपा से मैं एक एक्टर बन गया.’

ये भी पढ़ेंः ‘सर, क्या लिप-लॉक में टंग यूज होगी?’ इंटीमेट सीन से पहले एक्ट्रेस के सवाल पर सन्न रह गए थे विशाल भारद्वाज





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *