Stocks to Watch: सोमवार को ये शेयर रहेंगे फोकस में, RailTel से लेकर Tata Capital जैसे बड़े नाम; जानें डिटेल


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

Stocks to Watch 23 March: मिडिल ईस्ट तनाव का असर भारतीय बाजार समेत वैश्विक बाजारों में भी देखने को मिल रहा है. बीते सप्ताह भी घरेलू शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव का दौर जारी रहा. हालांकि सप्ताह के आखिरी कारोबारी दिन प्रमुख बेंचमॉर्क इंडेक्स बीएसई सेंसेक्स और एनएसई निफ्टी 50 हरे निशान पर ट्रेड करते हुए बंद हुए थे. 

अनिश्चितता भरे माहौल के बीच अब निवेशकों की नजर कल यानी 23 मार्च के ट्रेडिंग डे पर होगी. इस दिन कुछ शेयरों में हलचल की उम्मीद की जा रही है. आइए जानते हैं, इस बारे में…

साउथ इंडियन बैंक के शीर्ष नेतृत्व में बदलाव

साउथ इंडियन बैंक में मैनेजमेंट स्तर पर अहम बदलाव किए गए है. मौजूदा चेयरमैन वी जे कुरियन के रिटायर होने की खबर सामने आ रही है. उनकी जगह जोसे जोसेफ कट्टूर नए चेयरमैन के रूप में जिम्मेदारी संभालेंगे. यह बदलाव 23 मार्च 2026 से प्रभावी होगा. 

जोसेफ कट्टूर को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (आरबीआई) में लंबे समय तक काम करने का अनुभव है. इस खबर के आने के बाद सोमवार को कंपनी शेयर निवेशकों के रडार पर रह सकते हैं. 

बड़े ऑर्डर के चलते फोकस में रहेंगे रेलटेल के शेयर

रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को हाल ही में बड़े ऑर्डर मिलने के बाद इसके शेयर पर निवेशकों की नजर बनी रह सकती है. कंपनी को प्रसार भारती की ओर से करीब 1,598 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मिला है.

जिसके तहत क्लाउड बेस्ड न्यूज रूम तैयार किया जाएगा और इसे 2029 तक पूरा करने का लक्ष्य है. इसके अलावा कंपनी को भारतीय रेलवे से करीब 24 करोड़ रुपये का एक और ऑर्डर भी मिला है. जिससे इसका ऑर्डर बुक मजबूत हुआ है. 

पावर फाइनेंस शेयर

पावर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने अपने निवेशकों के लिए 3.25 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने की घोषणा की है. इस डिविडेंड के लिए 23 मार्च को रिकॉर्ड डेट तय की गई है. जिसके आधार पर पात्र शेयरधारकों को इसका लाभ मिलेगा.

टाटा कैपिटल शेयर

सोमवार को टाटा कैपिटल के शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. इसके पीछे की वजह की बात करें तो, कंपनी को इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से करीब 413 करोड़ रुपये का डिमांड नोटिस मिला है. हालांकि, कंपनी ने इसे पूरी तरह से गलत बताया है. 

कंपनी का कहना है कि, इस मामले में वे अपना पक्ष मजबूती से रखेंगे. कंपनी का मानना है कि, यह फैसला उनके पक्ष में ही आएगा. ऐसे में कंपनी शेयर निवेशकों की रडार पर हो सकते हैं.   

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: स्मोकिंग कहीं न पड़ जाए भारी! सिगरेट का धुआं सिर्फ सेहत ही नहीं, आपकी बचत भी उड़ा रहा है… जानिए डिटेल



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *