Watch: रोमांटिक पोज, फिर ‘Kiss’… मैथ्यू हेडन की बेटी ने बॉयफ्रेंड के साथ पेरिस में यूं मनाया बर्थडे

04696224f9f06f61794dd188d9b0b2af17816220023631212 original


मैथ्यू हेडन की बेटी ग्रेस हेडन ने अपने दम पर क्रिकेट जगत में अपनी खास पहचान बनाई है. वह क्रिकेट नहीं खेलती, लेकिन प्रेजेंटर के तौर पर दुनिया भर में मशहूर है. वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भी प्रेजेंटर थीं. वह महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की भी अच्छी दोस्त हैं. आज उनका जन्मदिन है, और इस खास दिन को वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ एन्जॉय कर रही हैं.

ग्रेस हेडन का जन्म 16 जून, 2002 को हुआ था. वह अपना 24वां जन्मदिन पेरिस में सेलिब्रेट कर रही हैं. वह रात 12 बजे एफिल टावर गईं, उनके साथ उनके बॉयफ्रेंड विल्सन स्टैथम भी थे. उनके द्वारा इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए वीडियो में वह 12 बजने से पहले पोज देती दिख रही हैं, जैसे ही 12 बजे दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया और ‘किस’ किया. दोनों इस पल को बस एन्जॉय करना चाहते थे, वीडियो में एफिल टावर जगमगा रहा है.

उन्होंने एफिल टावर पर पोज देते हुए एक वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने लिखा, “मेरा सपना पूरा हुआ. अपने जन्मदिन पर एफिल टावर के पास हूं.”

यह भी पढ़ें- क्या आप जानते हैं विराट कोहली का फेवरेट स्नैक्स क्या है? वायरल तस्वीर में चिप्स नहीं; खुल गया बड़ा राज

ग्रेस हेडन के बॉयफ्रेंड विल्सन स्टैथम एक बिजनेसमैन परिवार से हैं. उनके माता पिता ने दुनिया की पहली कार्बन पॉजिटिव कॉटन गुड अर्थ कॉटन की शुरुआत की थी. दोनों को पहले भी कई बार साथ में स्पॉट किया गया.

यह भी पढ़ें- वनडे में हारा ऑस्ट्रेलिया तो टी20 में बांग्लादेश बुलाए सारे खूंखार खिलाड़ी, कप्तान समेत बदलेगी इलेवन

ग्रेस हेडन ने एक अन्य पोस्ट शेयर करते हुए अपने जन्मदिन की सुबह की तस्वीरें शेयर की. वह होटल के कमरे हैं, उनके हाथ में गुलाब के फूलों का गुलदस्ता है. उन्होंने इसके साथ कैप्शन में लिखा, “मेरी आज की सुबह पेरिस में हुई.” ग्रेस हेडन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं, उनके इंस्टाग्राम पर 7 लाख से अधिक फॉलोअर्स हैं.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *