Guess Who: ‘धुरंधर’ के इस एक्टर ने दी थीं लगातार 14 FLOP, घर का किराया चुकाने के भी नहीं थे पैसे

b0d2e1e3a8b8fdc9c995d862baa24a2817817731504741064 original


Guess Who: आज बात एक ऐसे बॉलीवुड अभिनेता की जिनका करियर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा है. मॉडलिंग में अच्छा खास नाम कमाने के बाद ये एक्टर फिल्मी दुनिया में आया था. बड़े पर्दे पर कभी हीरो बने इस कलाकार ने फिर विलेन बनकर भी चौंकाया. लेकिन, कभी उनकी 14 फिल्में लगातार फ्लॉप हुई थीं. वहीं स्ट्रगल के दिनों में उन्हें आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ा था. उस वक्त उनके पास घर का किराया तक देने के पैसे नहीं होते थे.

कौन है ये एक्टर?

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ में कई मशहूर कलाकारों ने काम किया था. इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, राकेश बेदी, आर माधवन और अर्जुन रामपाल भी नजर आए थे. इनमें से हम आपसे बात कर रहे हैं अर्जुन रामपाल की. अर्जुन ने एक बार खुद एक इंटरव्यू में अपने संघर्ष भरे और मुश्किल दिनों को याद किया था. 

ये भी पढ़ें: दीपिका पादुकोण या कैटरीना कैफ, अमीरी के मामले में कौन सी एक्ट्रेस पड़ती हैं भारी?

दी थीं लगातार 14 फ्लॉप

अर्जुन रामपाल ने साल 2001 में फिल्म ‘मोक्ष’ से डेब्यू किया था. इसके बाद वो ‘प्यार इश्क और मोहब्बत’ में नजर आए थे. ये दोनों ही फिल्में कामयाब नहीं रहीं. इसके बाद उनकी दीवानापन, तहजीब, दिल है तुम्हारा, हमको तुमसे प्यार है, यकीन, डरना जरूरी है, दिल का रिश्ता, असंभव, वादा, आंखें, ऐलान और एक अजनबी जैसी फिल्में भी बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रहीं.

ये भी पढ़ें: रिलीज से पहले ही शाहिद की ‘कॉकटेल 2 ने उड़ाया गर्दा, एडवांस बुकिंग में कमा डाले करोड़ों, ये रिकॉर्ड भी बनाया

नहीं दें पाते थे घर का किराया

अर्जुन ने पॉप डायरीज को दिए इंटरव्यू में अपने स्ट्रगलिंग डेज के बारे में बात करते हुए बताया था कि जब उनकी पाली फिल्म की शूटिंग हो रही थी उस वक्त वो आर्थिक तंगी का भी सामना कर रहे थे. उन्होंने कहा था, ‘उस दौरान मेरे पास इनकम का कोई दूसरा सोर्स नहीं था. मैं मुंबई के अंधेरी स्थित सेवन बंगलों में रहता था. मेरे मकान मालिक सरदार जी बहुत अच्छे इंसान थे. हर महीने की पहली तारीख को वे आते, मुझे देखते और मैं उन्हें देखता. वे मुस्कुराकर पूछते, ‘नहीं है ना?’ और मैं सिर हिला देता. तब वे कहते, ‘कोई बात नहीं, तू दे देगा.’

नेशनल अवॉर्ड जीत चुके हैं अर्जुन

अर्जुन ने साल 2006 की फिल्म ‘डॉन’, साल 2007 की फिल्म ‘ओम शांति ओम’ और ‘धुरंधर’ में भी निगेटिव रोल प्ले किया था. अपने करियर में फ्लॉप की लाइन लगाने वाले अर्जुन नेशनल अवार्ड भी जीत चुके हैं. उन्हें फिल्म रॉक ऑन के लिए बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर के नशनल अवार्ड से सम्मानित किया गया था.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *