Cocktail 2 Day 1 Box Office: ‘कॉकटेल 2’ पहले दिन कितना कमाएगी? शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म करेगी बॉक्स ऑफिस पर धमाका

5c3f0951c32ed485fe8da52ab54444141781787517868587 original


शाहिद कपूर एक बार फिर बड़े पर्दे पर नजर आने वाले हैं. उनकी फिल्म ‘कॉकटेल 2’ कल यानी 19 जून को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में शाहिद के अलावा कृति सेनन और रश्मिका मंदाना जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को लेकर फैंस एक्साइटेड हैं. ट्रेलर को भी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था. पहले दिन फिल्म कितना कमाएगी इसे लेकर भी कई खबरें हैं. आइए जानते हैं फिल्म के पहले दिन के बॉक्स ऑफिस के प्रीडिक्शन के बारे में.

पहले दिन कितना कमाएगी ‘कॉकटेल 2’?

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म के पहले दिन 11 करोड़ का कलेक्शन करने की उम्मीद है. फिल्म के कम से कम 9 करोड़ और मैक्सिमम 12 करोड़ तक कमाने की खबरें हैं.

ये भी पढ़ें- Marathi Movies Box Office: ‘देऊळ बंद 2’ बनाएगी नया रिकॉर्ड, ‘राजा शिवाजी’ को भी छोड़ेगी पीछे! ‘तुंबाडची मंजुळा’ ने किया इतना बॉक्स ऑफिस

एडवांस बुकिंग में फिल्म का रहा ऐसा हाल

फिल्म एडवांस बुकिंग में भी अच्छा कर रही है. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म को 4,883 स्क्रीन्स मिली है. फिल्म ने पहले दिन 1.45 करोड़ की एडवांस बुकिंग कर ली है. फिल्म के 40 हजार टिकट बिक चुके हैं. दिल्ली और महाराष्ट्र में कांटे की टक्कर चल रही है. वहीं कर्नाटक, गुजरात और पंजाब में भी फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. पिछले 24 घंटे में एडवांस बुकिंग में फिल्म को 81 परसेंट की जंप देखने को मिली.

ये भी पढ़ें- मराठी ब्लॉकबस्टर ‘देऊळ बंद 2’ का बढ़ गया था बजट, शाहरुख खान ने की थी मदद, बोले- बिल माफ कर दो

बॉलीवुड की 2026 की टॉप 5 एडवांस बुकिंग सेल्स
इस लिस्ट में नंबर वन पर ‘धुरंधर 2’ है. फिल्म ने  53  करोड़ कमाए थे. दूसरे नबंर पर ‘बॉर्डर 2’ है. फिल्म ने 12.5 करोड़ कमाए थे. तीसरे नंबर पर ‘भूत बंगला’ है. इस फिल्म ने 3.32 करोड़ कमाए. चौथे नंबर पर ‘ओ रोमियो’ इसने 3.07 करोड़ कमाए है. वहीं पांचवें नंबर पर ‘है जवानी तो इश्क होना है’ बनी है.  फिल्म ने 2.61 करोड़ कमाए. 

फिल्म को होमी अदजानिया ने डायरेक्ट किया है. ये फिल्म 2012 में आई फिल्म ‘कॉकटेल’ सीक्वल है. पहले पार्ट में सैफ अली खान, डायना पैंटी, दीपिका पादुकोण जैसे स्टार्स हैं. फिल्म को मैडडॉक फिल्म्स और लव फिल्म्स ने प्रोड्यूस किया है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *