Deool Band 2 BO Day 31: ‘देऊळ बंद 2’ बनी तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म, 10 करोड़ में बनी मूवी ने ‘राजा शिवाजी’ को भी पछाड़ा

f2bb1048fc42fa341412d0cf288f8c621782021549344587 original


मराठी फिल्म ‘देऊळ बंद 2’ सिर्फ 10 करोड़ के बजट में बनी है. इस छोटे बजट की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला दी है. फिल्म ने 600 परसेंट से ज्यादा का मुनाफा कमा लिया है. फिल्म लगातार कमाई कर रही है. अब फिल्म ने रितेश देशमुख ‘राजा शिवाजी’ को भी पछाड़ दिया. आइए नजर डालते हैं फिल्म के कलेक्शन पर. 

‘देऊळ बंद 2’ का धमाका

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 31वें दिन भी धमाका कर दिया. फिल्म ने 31वें दिन 1.10 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया. वहीं फिल्म ने 96 लाख का नेट कलेक्शन किया.  फिल्म को 336 शोज मिले. फिल्म को 32 परसेंट की ऑक्यूपेंसी मिली. फिल्म ने टोटल 71.18 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

बता दें कि फिल्म ने इंडिया में ग्रॉस 83.58 करोड़ की कमाई कर ली है. फिल्म ने अभी तक 612 परसेंट का प्रॉफिट कमा लिया है.

ये भी पढ़ें- Maa Inti Bangaaram BO Day 2: समांथा रुथ प्रभु की फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर उड़ाए गर्दे, इन दो फिल्मों को पछाड़ा, दूसरे दिन किया इतना कलेक्शन

फिल्म का वीक वाइज कलेक्शन

‘देऊळ बंद 2’ ने पहले दिन 2.89 करोड़ कमाए थे. पहले हफ्ते में फिल्म ने 30.20 करोड़ कमाए. दूसरे हफ्ते में फिल्म ने 22.40 करोड़ कमाए. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 11.15 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 6.22 करोड़ कमाए.

‘राजा शिवाजी’ को पछाड़ा

फिल्म तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसिंग मराठी फिल्म बन गई है. फिल्म ने रितेश देशमुख की ‘राजा शिवाजी’ को भी पछाड़ दिया है. राजा शिवाजी के मराठी वर्जन ने 70.98 करोड़ का कलेक्शन किया था. वहीं ‘देऊळ बंद 2’ ने 71.18 करोड़ का कलेक्शन किया. अब फिल्म की नजर ‘बाईपण भारी देवा’ के रिकॉर्ड पर है. ‘बाईपण भारी देवा’ ने 76.28 करोड़ का कलेक्शन किया. पहले नबंर पर सैराट है. सैराट ने 80.97 करोड़ कमाए थे.

बता दें कि इस फिल्म को प्रवीण तरडे ने बनाया है. प्रवीण तरडे फिल्म में भी नजर आए हैं. हाल ही में उन्होंने बताया था कि फिल्म के लिए शाहरुख खान ने सपोर्ट किया था. फिल्म में कलर ग्रेडिंग का काम शाहरुख खान की रेड चिलीज को दिया गया था. बजट बढ़ जाने पर शाहरुख ने बिल माफ कर दिया था.

ये भी पढ़ें- ‘देऊळ बंद 2’ के लिए शाहरुख खान ने की थी मदद, अब डायरेक्टर ने ट्रोलिंग पर कहा- जो डिजर्व करते हैं उन्हें क्रेडिट दो



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *