ना शाहरुख खान, ना अल्लू अर्जुन, ये हैं इंडिया के हाईएस्ट पेड एक्टर, एक झटके में बटोरे 325 करोड़

da77ac0a803fac0a0e0f063dfd8a622017820421528151064 original


शाहरुख खान, अल्लू अर्जुन और रजनीकांत जैसे सुपरस्टार्स सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स माने जाते हैं. बीते कुछ सालों में इन्हें लेकर ऐसी खबरे आती रही हैं. लेकिन, अब इन सभी स्टार्स के सिंहासन को एक एक्टर ने हिला दिया है और वो एक्टर हैं रणवीर सिंह. सभी को पछाड़कर रणवीर सिंह भारत के हाईएस्ट पेड एक्टर बन गए हैं. उन्होंने ‘धुरंधर’ और ‘धुरंधर 2’ से 325 करोड़ रुपये तक कमा डाले हैं.

एक झटके में रणवीर सिंह ने बटोरे 325 करोड़

हाल ही में हिन्दुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट में बताया गया कि रणवीर सिंह को अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म धुरंधर से 325 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है. रणवीर ने इसके लिए कोई तय फीस नहीं ली थी. उन्होंने प्रॉफ़िट-शेयरिंग वाला फॉर्मूला अपनाया था. वहीं फिल्म का बजट बढ़ने पर इसमें पैसे भी लगाए थी. नतीजा ये निकला कि अब वो अरबों में खेल रहे हैं. ये उनकी धुरंधर के दोनों पार्ट से हुई कमाई है.

ये भी पढ़ें: समय रैना ने आलिया भट्ट को जमकर किया रोस्ट, एक्ट्रेस बोलीं- आकर पछतावा हो रहा है

कैसे की रणवीर ने इतनी कमाई?

रणवीर सिंह ने अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के लिए काफी मेहनत की थी और उन्हें बेहद अच्छा रिटर्न भी मिला. उन्होंने थिएट्रिकल कलेक्शन, डिजिटल, सैटेलाइट और म्यूज़िक राइट्स से हुई कमाई से पैसा बनाया. रणवीर ने इस फिल्म के लिए बड़ा रिस्क भी लिया था. कोई प्रॉफ़िट-शेयरिंग डील करने के बाद अगर फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो बड़ा नुकसान झेलना पड़ता है. वहीं फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हो जाए तो मोटी रकम भी कमाई जाती है. रणवीर सिंह के साथ भी ऐसा ही हुआ है.

ये भी पढ़ें: महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की ‘वाराणसी’ की शूटिंग शुरू, सामने आई सेट से पहली तस्वीर

‘धुरंधर और धुरंधर 2’ ने कमाए 3100 करोड़

धुरंधर दिसंबर 2025 में रिलीज हुई थी. आदित्य धर के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म ने दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का कलेक्शन किया था. ये फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी. वहीं मार्च 2026 में आए इसके दूसरे पार्ट ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को तो और तगड़ा रिस्पॉन्स मिला था. धुरंधर 2 ने तो वर्ल्डवाइड 1800 करोड़ रुपये से ज्यादा कमाए. दोनों फिल्मों की टोटल कमाई 3100 करोड़ रुपये रही.

शाहरुख-अल्लू-रजनीकांत छूटे पीछे

रिपोर्ट्स के मुताबिक शाहरुख खान ने साल 2023 में आई अपनी दो ब्लॉकबस्टर फिल्मों ‘पठान’ और ‘जवान’ के लिए 200-200 करोड़ रुपये तक चार्ज किए थे. वहीं अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा 2’ के लिए 200 करोड़ रुपये तक फीस ली थी. वहीं रजनीकांत को साल 2024 में आई उनकी फिल्म ‘जेलर’ के लिए 250 करोड़ रुपये तक फीस दी गई थी.





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *