कौन है क्रिकेटर रचित भाटिया, जिसने IPL और DPL में मैच फिक्सिंग का किया खुलासा!

6832c85758bc703fabb3a5e00c926ede1790097577781143 original


पिछले 24 घंटों से एक नाम सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. यह नाम है पूर्व क्रिकेटर रचित भाटिया का. दरअसल, रचित भाटिया ने दिल्ली प्रीमियर लीग (DPL) और इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में कथित मैच फिक्सिंग का खुलासा किया है. रचित भाटिया के खुलासे ने क्रिकेट जगत को हिलाकर रख दिया है. उन्होंने एक स्टिंग ऑपरेशन में आईपीएल और डीपीएल में फिक्सिंग से जुड़े चौंकाने वाले दावे किए हैं.

क्रिकेट फैंस रचिन भाटिया के बारे में जानना चाह रहे हैं. लोग गूगल पर सर्च कर रहे हैं कि आखिर रचित भाटिया किस राज्य के क्रिकेटर हैं, और उन्होंने कितना क्रिकेट खेला. लोग उनकी आईपीएल टीम के बारे में भी जानना चाह रहे हैं. यहां आपको रचित भाटिया की पूरी जानकारी मिलेगी. 

जानें कौन हैं रचित भाटिया?

रचित ने 2018 में घरेलू क्रिकेट में डेब्यू किया और 2019 में लास्ट मैच खेला. रचित भाटिया रणजी ट्रॉफी और सैयद मुश्ताक अली टी20 ट्रॉफी खेले हैं. रचित भाटिया का जन्म 7 सितंबर, 1997 को हुआ था. वह महज 29 साल के हैं. रचित एक बॉलिंग ऑलराउंडर खिलाड़ी हैं, जो दाएं हाथ के बल्लेबाज और मध्यम गति के तेज गेंदबाज हैं. वह नागालैंड के लिए घरेलू क्रिकेट खेले हैं. अपने डोमेस्टिक क्रिकेट करियर में रचित ने 6 फर्स्ट क्लास मैच और दो टी20 मैच खेले हैं. फर्स्ट क्लास क्रिकेट में उन्होंने 13 विकेट लिए और 22 रन बनाए. वहीं टी20 में दो विकेट लिए और सिर्फ एक रन बनाया. रचित आईपीएल में कभी नहीं खेले हैं. 

रचित भाटिया ने किया हैरान करने वाला दावा

बता दें कि तहलका SIT ने एक स्टिंग ऑपरेशन किया, जिसमें रचित भाटिया ने चेन्नई सुपर किंग्स के पांच मैच और डीपीएल के एक मैच में फिक्सिंग का खुलासा किया है. इस रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली प्रीमियर लीग के तीसरे सीजन यानी डीपीएल 2026 के सातवें मैच में गड़बड़ी हुई थी. यह मैच अरुण जेटली स्टेडियम में सेंट्रल दिल्ली किंग्स और नॉर्थ दिल्ली स्ट्राइकर्स के बीच खेला गया था. इस स्टिंग ऑपरेशन में पूर्व क्रिकेटर रचित भाटिया ने चेन्नई सुपर किंग्स को लेकर हैरान करने वाला दावा किया. भाटिया ने बताया कि उन्होंने सीएसके से जुड़ी अंदरूनी जानकारी सट्टेबाजों को दी थी. उन्होंने इस स्टिंग में दावा किया कि उन्होंने आईपीएल 2025 के पांच मैचों में ऐसा किया, और हर मैच के 60 लाख रुपये लिए. इस ऑपरेशन में उन्होंने 3 करोड़ रुपये कमाने की बात स्वीकार की. भाटिया ने रिपोर्ट में दावा किया है कि आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स टीम का हिस्सा रहे दिल्ली के एक क्रिकेटर ने उसे ये जानकारी दी थी. 

यह भी पढ़ें-

दिल्ली प्रीमियर लीग में मैच फिक्सिंग, CSK के 5 मैचों पर भी लगा दाग; हैरान करने वाला दावा



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *