LPG Rate Today: आपके शहर में आज कितना है LPG सिलेंडर का रेट? जानें घरेलू और कमर्शियल दोनों की कीमत

487c12690095891e4cd937d190ba8b6317781185942031379 original


Show Quick Read

Key points generated by AI, verified by newsroom

  • 19 किलो वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 993 रुपये की बढ़ोतरी हुई.
  • 5 किलो वाले फ्री ट्रेड एलपीजी सिलेंडर की कीमत 261 रुपये प्रति सिलेंडर बढ़ी.
  • घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है.
  • देश के विभिन्न शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमतें अलग-अलग हैं.

LPG Rate Today on May 7: देश में एक तरफ जहां कमर्शियल LPG सिलेंडरों की कीमतें बढ़ा दी गई हैं. वहीं,  घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. बीते 1 मई से देश में 19 किलो वाले सिलेंडर की कीमत अब 3,071.5 रुपये तक पहुंच गई है. इसमें  993 रुपये की बढ़ोतरी की गई. इसी क्रम में 5 किलो वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलेंडर की कीमत में भी तत्काल प्रभाव से 261 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी की गई.

हालांकि, इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (IOC) ने एक बयान में कहा कि घरेलू सिलेंडरों की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. 28 फरवरी से ईरान में जंग शुरू होने के बाद से यह तीसरी बार है, जब कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमत बढ़ाई गई. सबसे पहले मार्च की शुरुआत में इसकी कीमत में लगभग 115 रुपये की बढ़ोतरी हुई थी, जिसके बाद 1 अप्रैल को इसमें लगभग 200 रुपये की और बढ़ोतरी की गई थी.

आज LPG गैस सिलेंडर की कीमत

शहर  घरेलू सिलेंडर की कीमत  कमर्शियल सिलेंडर की कीमत
दिल्ली  913.0 रुपये 3071.5 रुपये
मुंबई 912.5 रुपये 3024.0 रुपये
कोलकाता  939.0 रुपये 3202.5 रुपये
चेन्नई  928.5 रुपये 3237.0 रुपये
बेंगलुरु 915.5 रुपये 3152.0 रुपये
पटना  1002.5 रुपये 3347.0 रुपये
पोर्ट ब्लेयर 989.0 रुपये 3490.0 रुपये
रायपुर 984.0 रुपये 3293.0 रुपये
रांची  970.5 रुपये 3252.0 रुपये

क्यों अलग-अलग है हर जगह कीमतें?

LPG गैस सिलेंडर के दाम हर शहर में अलग-अलग होने के कई कारण हैं, जिनमें ट्रांसपोर्टेशन पर आया खर्च और डिस्ट्रीब्यूशन मार्जिन शामिल हैं. घरेलू LPG पर पूरे देश में एक समान GST लगता है, लेकिन कीमतों में अंतर फिर भी आ ही जाता है.

गैस को बॉटलिंग प्लांट से आपके शहर और फिर आपके घर तक पहुंचाने का खर्च दूरी के हिसाब से बदलता रहता है. यही कारण है कि बंदरगाहों के पास वाले शहरों जैसे कि मुंबई, में गैस अकसर सस्ती होती है, जबकि दूर-दराज या पहाड़ी इलाकों में इसकी कीमत महगी हो जाती है. 

इसके अलावा, अलग-अलग शहरों में गैस एजेंसियों के अपने खर्च और मार्जिन अलग-अलग हो सकते हैं. इससे गैस सिलेंडर की कीमत में कुछ रुपयों का अंतर आ जाता है. साथ ही, गैस सिलेंडर पर जीएसटी भले ही 5 परसेंट पर स्थिर है, लेकिन कुछ राज्यों में स्थानीय निकायों द्वारा लगाए जाने वाले छोटे-मोटे अतिरिक्त शुल्क या VAT में मामूली अंतर के चलते भी कीमतें बदल सकती हैं. 

ये भी पढ़ें:

Petrol-Diesel Price: क्या आज 7 मई को पेट्रोल-डीजल की कीमत में हुआ कोई बदलाव? फटाफट चेक करें रेट 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *