Dhurandhar TV Premiere Announced: सिनेमाघरों के बाद अब छोटे पर्दे पर कब्जा जमाने को तैयार ‘धुरंधर’, इस दिन वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर

b3e5307cabf602575252c8ea1176f9c617782236312921414 original


आदित्य धर‘ की ब्लॉकबस्टर हिंदी एक्शन-थ्रिलर फिल्म ‘धुरंधर’ अब टीवी पर आने के लिए तैयार है. सिनेमाघरों में शानदार कमाई और लोगों का प्यार मिलने के बाद अब यह फिल्म छोटे पर्दे पर भी धमाल मचाने वाली है. मेकर्स ने फिल्म के वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की जानकारी सोशल मीडिया पर शेयर की है.

मेकर्स ने शेयर किया पोस्ट
मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर फिल्म से जुड़ा क्लिप शेयर करते हुए लिखा, ‘बच्चों, तैयार हो जाओ, क्योंकि इस साल का सबसे धमाकेदार वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने जा रहा है. फिल्म ‘धुरंधर’ का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर 30 मई को शाम 7 बजे ‘स्टार गोल्ड’, ‘स्टार गोल्ड-2’ और कलर्स सिनेप्लेक्स पर दिखाया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 1000 करोड़ के प्रॉफिट क्लब की शुरुआत कर पाएगी धुरंधर 2? जानें- इसके लिए कितना और कमाना होगा?

 

अब घर बैठे देख पाएंगे फिल्म

‘धुरंधर‘ को आदित्य धर ने निर्देशित किया है, वो अपनी दमदार कहानियों और बेहतरीन स्टोरीबोर्ड समझ के लिए जाने जाते हैं. इस फिल्म की कहानी, एक्शन और डायलॉग्स को लोगों ने काफी पसंद किया था. अब टीवी पर इसको दिखाया जाएगा से अब इसकी पहुंच देश के उन कोनों तक भी हो जाएगी, जहां लोग सिनेमाघर नहीं जा पाए.

रणवीर सिंह ने निभाया जासूस का किरदार
. फिल्म मेंरणवीर सिंह ‘हमजा अली मजारी’ के  किरदार में हैं. उन्होंने फिल्म में एक ऐसे भारतीय जासूस की किरदार की एक्टिंग है, जो पाकिस्तान में खतरनाक मिशन पर जाता है.फिल्म की कहानी रणवीर सिंह के किरदार के आसपास घूमती है, जो पाकिस्तान के ल्यारी इलाके में आतंक से जुड़ी जानकारी जुटाने जाता है. फिल्म में मिशन, सस्पेंस और एक्शन का जबरदस्त मेल देखने को मिला था. इसी वजह से यह साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में शामिल रही

फिल्म में नजर आए कई बड़े कलाकार
फिल्म में दमदार कलाकारों की टोली है, जिनमें रणवीर सिंह, ‘अक्षय खन्ना’, ‘राकेश बेदी’, ‘गौरव गेरा’, ‘संजय दत्त’, ‘सारा अर्जुन’ और ‘अर्जुन रामपाल’ अहम किरदारों में थे. ‘आदित्य धर’ के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म के सभी एक्टरों को अलग पहचान मिली है.

यह भी पढ़ें: इस फ्राइडे ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का महा धमाका, रिलीज हो रही ‘लुक्खे’ से ‘डकैत’ तक ये 7 फिल्में-सीरीज, वीकेंड पर नहीं होंगे बोर





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *