
सबसे पहला नाम आता है रोहू मछली का, जो हर घर में आसानी से मिल जाती है और स्वाद में भी बेहतरीन होती है. रोहू मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड, प्रोटीन, विटामिन ए, बी और सी भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, और इसमें पारा भी मध्यम मात्रा में होता है, जिस वजह से इसे सेहत के लिए सुरक्षित और फायदेमंद माना जाता है. बुजुर्गों के लिए यह मछली शरीर को रोजमर्रा की एनर्जी देने में काफी मदद करती है.

दूसरी बेहतरीन मछली है कतला, जिसे भाकुर भी कहा जाता है. कतला मछली में ओमेगा 3 फैटी एसिड, सल्फर, प्रोटीन और जिंक पाया जाता है, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में बहुत कारगर है, और इसमें कैलोरी भी काफी कम होती है. कम कैलोरी और ज्यादा पोषण की यह खूबी इसे बुजुर्गों के लिए परफेक्ट ऑप्शन बनाती है, क्योंकि इस उम्र में हल्का लेकिन पोषण से भरा खाना ही सेहत के लिए सही रहता है.
Published at : 18 Jun 2026 10:43 AM (IST)
Tags :