जब श्रद्धा कपूर ने दी अजय देवगन और ऋतिक रोशन को पटखनी, फिल्म ने कमाया था 700% प्रॉफिट

d7ae6bf6b7f527141def99473577346717819384830311064 original


बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने अपने पिता और दिग्गज एक्टर शक्ति कपूर की तरह ही नाम कमाया है. श्रद्धा कपूर बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेसेस में शुमार हैं. अपने डेढ़ दशक के करियर में कई शानदार फिल्मों से फैंस का दिल जीतने वाली श्रद्धा ने करीब दो साल पहले एक ऐसा धमाका किया था जिससे कि सारे रिकॉर्ड ध्वस्त हो गए थे. 2024 में उनकी एक फिल्म ने अजय देवगन और ऋतिक रोशन जैसे दिग्गजों की बड़ी फिल्मों को भी जोरदार पटखनी दी थी.

श्रद्धा कपूर की रिकॉर्ड तोड़ फिल्म

यहां हम आपसे श्रद्धा कपूर की जिस फिल्म की बात कर रहे हैं उसका नाम है ‘स्त्री 2’. इस फिल्म का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोला था. हर कोई इस हॉरर कॉमेडी का दीवाना हो गया था. फिल्म में श्रद्धा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को हैरान कर दिया था. इसमें उनका साथ राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना और अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकारों ने दिया था.

ये भी पढ़ें: 120 करोड़ के बजट में बनी अक्षय की ‘भूत बंगला’ ने कमाया 66% प्रॉफिट, जानें- कितना रहा क्लोजिंग कलेक्शन

स्त्री 2 अगस्त 2024 में रिलीज हुई थी. ये 2024 की तीसरी सबसे कमाऊ भारतीय फिल्म और बॉलीवुड की सबसे कमाऊ फिल्मों में नंबर 1 पर थी. IMDb के मुताबिक फिल्म का बजट 100 करोड़ रुपये था. भारत में इसने 605 करोड़ रुपये और दुनियाभर में 858 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था. फिल्म का प्रॉफिट 700 परसेंट से भी ज्यादा दर्ज किया गया था.

अजय-ऋतिक की फिल्मों को चटाई थी धूल

साल 2024 में अजय देवगन और ऋतिक रोशन भी अपनी बड़ी फिल्में लाए थे. हालांकि स्त्री 2 की कमाई के आगे वो बेहद फीकी साबित हुई थी. जनवरी 2024 में ऋतिक रोशन की फिल्म ‘फाइटर’ रिलीज हुई थी. 225 करोड़ के बजट में बनी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 355 करोड़ रुपये कमाए थे. वहीं अजय देवगन की नवंबर 2024 में आई ‘सिंघम अगेन’ फ्लॉप निकल गई थी. इसने वर्ल्डवाइड 378.4 करोड़ रुपये कमाए थे, लेकिन इसका बजट 300 करोड़ रुपये था. 

ये भी पढ़ें: ‘कॉकटेल 2’ ने ओपनिंग डे पर मचाया भौकाल, छप्पर फाड़ की कमाई, आते ही दो बड़े रिकॉर्ड भी बनाए, जानें- कलेक्शन

अब ‘ईथा’ में नजर आएंगी श्रद्धा कपूर

श्रद्धा कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अब ‘ईथा’ नाम की फिल्म में नजर आएंगी. 19 जून को रिलीज हुई फिल्म ‘कॉकटेल 2’ के साथ इसका टीजर रिलीज किया गया था. ये फिल्म 28 अगस्त को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है. इसमें एक्ट्रेस मराठी तमाशा कलाकार विठाबाई नारायणगांवकर के किरदार में दिखाई देगी.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *