Petrol-Diesel Price Today: कच्चे तेल में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज आपके शहर में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट

7022d32bba6e125e69d32ec321bcbbc517822638428061435 original


Petrol-Diesel Price Today: देश में पेट्रोल और डीजल की कीमतों को लेकर लोगों की चिंता अभी भी बनी हुई है. अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है, लेकिन फिलहाल घरेलू बाजार में तेल कंपनियों ने आम लोगों को राहत नहीं दी है. बुधवार यानी 24 जून 2026 को भी पेट्रोल और डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं. हालांकि पिछले महीने हुई कई बार की बढ़ोतरी का असर अब भी लोगों की जेब पर साफ दिखाई दे रहा है. ऐसे में अगर आप घर से बाहर निकलने वाले हैं या टैंक फुल कराने की सोच रहे हैं, तो पहले अपने शहर के ताजा रेट जरूर चेक कर लें.

RBI का बड़ा कदम, बैंकिंग सिस्टम में डाले 1.41 लाख करोड़, जानिए इससे जनता को क्या फायदा होगा

बड़े शहरों में क्या हैं पेट्रोल-डीजल के रेट?

देश के चार बड़े महानगरों की बात करें तो दिल्ली में पेट्रोल 102.12 रुपये प्रति लीटर के आसपास बना हुआ है, जबकि डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है. वहीं मुंबई में पेट्रोल 111.21 रुपये के पार और डीजल 97.83 रुपये के करीब बना हुआ है. कोलकाता और चेन्नई में भी तेल के दाम लोगों की जेब पर भारी पड़ रहे हैं. बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल का रेट 113.37 रुपये प्रति लीटर के आसपास पहुंच चुका है, जो देश के महंगे शहरों में शामिल है. 

शहर अनुसार पेट्रोल- डीजल का दाम- 

शहर पेट्रोल का रेट डीजल का रेट
दिल्ली 102.12 95.20
कोलकाता 113.51 99.82
मुंबई 111.21 97.83
चेन्नई 107.77 99.55
नोएडा 102.12 97.56
चंडीगढ़ 101.51 89.47
लखनऊ 101.89 95.36
पटना 113.37 99.36
रांची 105.26 100.49
भोपाल 114.57 99.64

बिहार समेत कई राज्यों में महंगा है पेट्रोल

राज्यों के हिसाब से देखें तो टैक्स और वैट की वजह से कई जगहों पर पेट्रोल-डीजल काफी महंगा बिक रहा है. एक तरफ जहां आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में पेट्रोल 117 रुपये प्रति लीटर से ऊपर बिक रहा है. वहीं, दूसरी तरफ अरुणाचल प्रदेश जैसे कुछ राज्यों में पेट्रोल फिर भी थोड़ा सस्ता है. यही वजह है कि हर राज्य में ईंधन के दाम अलग-अलग दिखाई देते हैं.

गैस संकट पर बड़ी खबर, भारत ने अमेरिका से खरीदी रिकॉर्ड तोड़ LPG, क्या अब सस्ता मिलेगा सिलेंडर?

क्या है सस्ता होगा पेट्रोल- डीजल?

पिछले कुछ दिनों में अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में थोड़ी नरमी जरूर आई है, लेकिन तेल कंपनियों का कहना है कि उन्हें अभी भी पुराने नुकसान की भरपाई करनी है. इसी वजह से घरेलू बाजार में कीमतों में कटौती नहीं की जा रही है. अगर आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतें लगातार नीचे रहती हैं, तभी लोगों को पेट्रोल-डीजल में राहत मिल सकती है.

फोन में कैसे चेक करें आज का ताजा दाम?

अगर आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम जानना चाहते हैं तो इसके लिए इंडियन ऑयल, बीपीसीएल और एचपीसीएल की वेबसाइट या SMS सेवा का इस्तेमाल कर सकते हैं. इंडियन ऑयल के ग्राहक RSP लिखकर अपने शहर का डीलर कोड 92249 92249 पर भेजकर रेट पता कर सकते हैं. 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *