चीनी हो गई सस्ती, दिल्ली से कानपुर तक घटे दाम; चेक करें लेटेस्ट रेट

10b823889170d735b6250c4d0a0bef1317900740022861346 original


त्यौहारों का मौसम आते ही चीनी के बढ़ते भाव ने जनता का बीपी हाई कर दिया था. क्योंकि इस सीजन में ही चीनी की खपत सबसे ज्यादा होती है, ऐसे में मिठाईयों के दाम भी बढ़ने लगे. लेकिन अब लगता है कि जल्दी ही ये सिचुएशन भी कंट्रोल में आने वाली है, क्योंकि अब चीनी के दाम थोड़े काबू में आते नजर आ रहे हैं. पिछले एक महीने में ही चीनी की रिटेल कीमत में बड़ी गिरावट देखने को मिली है.

चीनी मंडी के आंकड़ों के मुताबिक 22 अगस्त से 21 सितंबर के बीच खुदरा चीनी के भाव में काफी तेजी से गिरावट दर्ज की गई है. प्रमुख शहरों में चीनी के खुदरा भाव में 14 से 17 रुपये प्रति किलो तक की गिरावट आई है. यहां देखें किस शहर में कितना आया है कीमतों में अंतर:

चीनी की खुदरा कीमतें घटी

शहर चीनी का पुराना भाव घटने के बाद दाम
दिल्ली 68 रुपये प्रतिकिलो 53 रुपये प्रति किलो
कानपुर 69 रुपये प्रतिकिलो 52 रुपये प्रतिकिलो
रायपुर 68 रुपये प्रतिकिलो 53 रुपये प्रतिकिलो
मुंबई 68 रुपये प्रतिकिलो 53 रुपये प्रतिकिलो
रांची 70 रुपये प्रतिकिलो 54 रुपये प्रतिकिलो
कोलकाता 70 रुपये प्रतिकिलो 54 रुपये प्रतिकिलो
गुवाहाटी 71 रुपये प्रतिकिलो 55 रुपये प्रतिकिलो
हैदराबाद 70 रुपये प्रतिकिलो 53 रुपये प्रतिकिलो
चेन्नई 70 रुपये प्रतिकिलो 56 रुपये प्रतिकिलो

थोक भाव में भी आई गिरावट
केवल खुदरा ही नहीं बल्कि चीनी के थोक भाव में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है. 22 अगस्त से21 सितंबर के बीच में चीनी के थोक भाव में भी तेजी से गिरावट देखने को मिली है. अलग-अलग शहरों में थोक कीमत 1,600 रुपये प्रति क्विटर से 2,000 रुपये प्रति क्विंटल तक कम हुई हैं. आइये देखें शहर के हिसाब से इसकी लिस्ट:

शहर चीनी के थोक दाम (अगस्त) गिरावट के बाद दाम (सितंबर)
दिल्ली 6,600 रुपये प्रति क्विंटल 4,900 रुपये प्रति क्विंटल
कानपुर 6,650 रुपये प्रति क्विंटल 4,750 रुपये प्रति क्विंटल
मुंबई 6,750 रुपये प्रति क्विंटल 4,800 रुपये प्रति क्विंटल 
कोलकाता 6,800 रुपये प्रति क्विंटल 5,000 रुपये प्रति क्विंटल
चेन्नई 6,900 रुपये प्रति क्विंटल 5,400 रुपये प्रति क्विंटल 

सरकार ने माना कम हुई कीमत
इतना ही नहीं सरकार ने भी इस बात को माना है कि चीनी की बढ़ती कीमतों से अब थोड़ी राहत मिली है. ना केवल खुदरा बल्कि थोक के भाव में भी काफी गिरावट दर्ज की गई है. सरकारी डाटा के मुताबिक अगस्त में खुदरा चीनी की कीमतें करीब 65 रुपये प्रति किलो थी, जो अब घटकर लगभग 58.50 रुपये प्रति किलो रह गई है. तो वहीं एक्स-मिल कीमतों में भी लगभग 25% की गिरावट दर्ज की गई है.

जनता को कब मिलेगी राहत?
अब जब खुदरा कीमतें और थोक कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है, तो जाहिर है कि इससे जनता को भी जल्दी ही काफी राहत मिलेगी. आने वाले कुछ दिनों में ही जनता तक पहुंचने वाली चीनी की कीमतों में भी गिरावट देखने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें: आखिर सितंबर-अक्टूबर आते ही क्यों महंगा हो जाता है प्याज? नहीं पता होगी ये वजह



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *