मध्य प्रदेश में 10 हजार शिक्षकों की होगी भर्ती, कैबिनेट ने दी मंजूरी

b23f43137f8204b403da34605ec3b14617859245814301470 original


 Madhya Pradesh Teacher Recruitment:  मध्य प्रदेश में सरकारी शिक्षक बनने का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. राज्य कैबिनेट ने 10 हजार शिक्षकों की भर्ती को मंजूरी दे दी है. इस फैसले के बाद स्कूल शिक्षा विभाग जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की तैयारी करेगा. सरकार का कहना है कि इस भर्ती का उद्देश्य सरकारी स्कूलों में खाली पड़े पदों को भरना और छात्रों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराना है. भर्ती से जुड़े विस्तृत दिशा निर्देश और नोटिफिकेशन अलग से जारी किए जाएंगे.

सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की कमी होगी दूर

राज्य के कई सरकारी स्कूल लंबे समय से शिक्षकों की कमी से जूझ रहे हैं. कई जगह एक ही शिक्षक को कई कक्षाओं की जिम्मेदारी संभालनी पड़ रही है. ऐसे में कैबिनेट का यह फैसला शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है. सरकार का मानना है कि नए शिक्षकों की नियुक्ति से पढ़ाई की क्वालिटी  में सुधार होगा और विद्यार्थियों को नियमित शिक्षण मिल सकेगा.

यह भी पढ़ें: भारतीय डाक विभाग में ड्राइवर के पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका

भर्ती प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद

कैबिनेट की मंजूरी मिलने के बाद अब संबंधित विभाग भर्ती प्रक्रिया का विस्तृत कार्यक्रम तैयार करेगा. इसमें पदों का वर्गवार विवरण, पात्रता, आयु सीमा, आरक्षण, आवेदन की तिथि और चयन प्रक्रिया जैसी जानकारी शामिल होगी. उम्मीदवार  को सलाह दी गई है कि वे भर्ती से जुड़ी जानकारी केवल ऑफिसियल  वेबसाइट और विभागीय नोटिफिकेशन से ही पहासिल  करें.

शिक्षा में तकनीक पर भी रहेगा जोर

कैबिनेट बैठक में शिक्षक भर्ती के साथ शिक्षा क्षेत्र से जुड़े अन्य प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई. सरकार स्कूलों में आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित शिक्षण फैसिल्टी  को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगी. इसका मकसद  स्टूडेंट्स  को नई तकनीक से जोड़ना और बदलते समय के अनुरूप शिक्षा उपलब्ध कराना है. इसके अलावा शिक्षा व्यवस्था को जयदा बेहतर बनाने के लिए कई अन्य योजनाओं पर भी सहमति बनी है.

युवाओं के लिए रोजगार का बड़ा अवसर

10 हजार शिक्षकों की भर्ती से हजारों युवाओं के लिए सरकारी नौकरी के नए अवसर खुलेंगे. लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे उम्मीदवार को इससे राहत मिलने की उम्मीद है. शिक्षा एक्सपर्ट्स का मानना है कि पर्याप्त संख्या में शिक्षकों की नियुक्ति होने से स्कूलों में पढ़ाई का स्तर बेहतर होगा और विद्यार्थियों को सब्जेक्ट वाइज टीचर  उपलब्ध हो सकेंगे.

नोटिफिकेशन का करें इंतजार

फिलहाल कैबिनेट ने भर्ती को मंजूरी दी है. आवेदन प्रक्रिया, परीक्षा, मेरिट सूची और नियुक्ति से जुड़ी पूरी जानकारी ऑफशियल भर्ती विज्ञापन जारी होने के बाद ही क्लियर  होगी. ऐसे में उम्मीदवारों को किसी भी अफवाह या ग़लत  सूचना पर भरोसा करने के बजाय विभाग की ऑफिशियल  वेबसाइट पर नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है. सरकार का कहना है कि भर्ती प्रोसेस तय नियमों के मुताबिक ट्रांसपेरेंट  तरीके से पूरी की जाएगी, ताकि योग्य उम्मीदवार  को मौका ३ मिल सके.

यह भी पढ़ें: क्या है मुख्यमंत्री वर्क फ्रॉम होम योजना, इसके लिए कैसे अप्लाई कर सकते हैं?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *