‘सुपरमैन से भी बड़ा है सनी देओल का किरदार’, फिल्म ‘बंटवारा 1947’ पर राजकुमार संतोषी का बड़ा दावा

74dab03941e9ac2cc92632504efeeb451786025974275119 original


बॉक्स ऑफिस पर गदर मचाने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार सनी देओल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन में जी-जान से लगे हैं. इसी दौरान फिल्म के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने सनी देओल के कैरेक्टर को लेकर बड़ा दावा किया है.

उन्होंने कहा है कि इस फिल्म में सनी देओल का कैरेक्टर इतना दमदार है कि उसके आगे सुपरमैन और आयरन मैन भी फेल हैं.

राजकुमार संतोषी ने सनी देओल की तारीफ करते हुए कहै कि उनका कैरेक्टर ऐसा है कि दुनिया का कोई भी सुपरहीरो उनके सामने टिक नहीं सकता.

राजकुमार संतोषी ने कहा, ‘तारा सिंह अपने हक के लिए लड़ता है. हमारी फिल्म का किरदार किसी और के लिए लड़ता है और इसके लिए वह अपने परिवार तक की परवाह नहीं करता. मुझे भरोसा है कि मैं अच्छे एक्शन हीरो लिख सकता हूं, चाहे ‘घातक’ हो या ‘घायल’. लेकिन इस फिल्म में मैंने सनी के लिए जो किरदार लिखा है, मैं उसे सुपरमैन, आयरन मैन और बाकी सभी सुपरहीरोज से भी बेहतर मानता हूं. यहां सनी कट्टरता के खिलाफ लड़ रहे हैं. दुनिया का कोई भी सुपरहीरो उसके सामने टिक नहीं सकता.’

सुपरमैन से भी बड़ा है सनी देओल का किरदार', फिल्म 'बंटवारा 1947' पर राजकुमार संतोषी का बड़ा दावा

जब भी सनी देओल की फिल्मों की बात होती है तो हर किसी को गदर के तारा सिंह की याद जरुर आ जाती हैं. लेकिन डायरेक्टर का दावा है कि ‘बंटवारा 1947’ में सनी देओल का किरदार ‘गदर’ के तारा सिंह से बिल्कुल अलग है और दोनों किरदारों की तुलना नहीं की जा सकती.

सुपरमैन से भी बड़ा है सनी देओल का किरदार', फिल्म 'बंटवारा 1947' पर राजकुमार संतोषी का बड़ा दावा

इसी बीच सोशल मीडिया ऐसा भी दावा किया गया कि फिल्म की लीड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने इस फिल्म में गदर के सकीना का लुक कॉपी किया है. इस पर अमीषा ने भी रिएक्टर किया है. अमीषा पटेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर के जवाब में प्रीति जिंटा की तारीफ की. उन्होंने लिखा, ‘वो भी बहुत खूबसूरत है भाई. सकीना उन्हें बेस्ट विशेज देती है. तारा का तब तक ध्यान रखना जब तक वो वापस ना आ जाएं जहां से ताल्लुक रखते हैं.’ 

सुपरमैन से भी बड़ा है सनी देओल का किरदार', फिल्म 'बंटवारा 1947' पर राजकुमार संतोषी का बड़ा दावा

बता दें कि इन दिनों पूरी स्टारकास्ट जमकर प्रमोशन कर रही है. इस फिल्म को आमिर खान प्रोडक्शंस ने बनाया है. इस प्रमोशन में अब आमिर खान भी शामिल हो गए हैं. पिछले कुछ दिनों से आमिर खान अपनी तीसरी शादी को लेकर व्यस्त थे. इस वजह से वो इवेंट में शामिल नहीं हो पाए. हालांकि अब वो मुंबई आ चुके हैं और वो भी कास्ट के साथ प्रमोशन कर रहे हैं. 

फिल्म को प्रमोट करने के लिए सनी देओल पिछले कुछ दिनों से अलग-अलग शहरों में भी पहुंचे.  कुछ दिनों पहले वो पटना पहुंचे और बेटे करण देओल के साथ तख्त श्री हरिमंदिर जी पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था भी टेका. इसकी तस्वीरें भी उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट  की.

 

वहीं हाल ही में सनी देओल अहमदाबाद भी पहुंचे थे जहां उन्होंने साबरमती रिवरफ्रंट का दौरा किया. इसके बाद पकवान डाइनिंग हॉल में मीडिया के साथ गुजराती थाली का लुत्फ उठाया और लंच किया.

सुपरमैन से भी बड़ा है सनी देओल का किरदार', फिल्म 'बंटवारा 1947' पर राजकुमार संतोषी का बड़ा दावा

आपको बता दें कि  ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर आ चुका है और इसमें भारत के बंटवारे के दर्दनाक इतिहास की दमदार झलक दिखने को मिली है.  

फिल्म में सनी देओल के अलावा शबाना आजमी, सनी देओल और प्रीति जिंटा लीड रोल में हैं. करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी फिर से साथ आ रही है.

फिल्म 14 अगस्त 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. 





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *