आईपीएल 2026 का आयोजन 28 मार्च से शुरू हो रहा है. पहला मैच डिफेंडिंग चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा. ये मुकाबला बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा. इस मैच की ऑनलाइन टिकट बिक्री आज से शुरू हो रही है. जानिए टिकट कहां से खरीद सकते हो और इसका प्राइस क्या है.
सनराइजर्स हैदराबाद टीम में अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, हेनरिक क्लासेन की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने को लेकर फैंस उत्सुक हैं, तो दूसरी तरह विराट कोहली के दीदार का भी फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, जो काफी समय बाद मैच खेलते हुए नजर आएंगे. आईपीएल 2026 के पहले मैच को स्टेडियम से देखने के लिए फैंस भी बेताब हैं. आज से इसकी टिकट बिक्री शुरू हो रही है.
RCB vs SRH मैच की टिकट कहां से खरीदें?
इंडियन प्रीमियर लीग सीजन 19 का पहला मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 मार्च को खेला जाएगा. कई मैचों की टिकट बुक माय शो पर भी मिल रही है, लेकिन आरसीबी के होम राउंड पर होने वाले पहले मैच की टिकट सिर्फ आरसीबी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही मिलेगी. फ्रेंचाइजी ने अपने बयान में कहा, “टिकट केवल RCB की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप के माध्यम से ही उपलब्ध होंगे. RCB के टिकट बेचने का दावा करने वाली धोखाधड़ी वाली वेबसाइटों के झांसे में न आएं.”
आरसीबी मैच के सभी टिकट धारक मैच के दिन मेट्रो में फ्री में सफर कर सकेंगे. ये जानकारी आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी.
कैसे बुक करें RCB vs SRH मैच की टिकट?
- आरसीबी के आधिकारिक बुकिंग प्लेटफॉर्म (shop.royalchallengers.com) पर या आरसीबी ऐप पर जाएं.
- अपने पसंद के स्टैंड और फिर सीट को चुनें. इसके बाद टिकट की संख्या चुनें.
- पेमेंट करने के बाद आपके पास ई-टिकट आ जाएगा.
RCB vs SRH मैच के टिकट का प्राइस कितना है?
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम सनराइजर्स हैदराबाद मैच की टिकट का प्राइस 3.750 रुपये से शुरू है. सबसे महंगे टिकट का प्राइस 47 हजार रुपये से शुरू है, डायनामिक कीमत 65, 800 रुपये है. प्लैटिनम लाउंज का प्राइस 25 से 35 हजार रुपये के बीच है.
यह भी पढ़ें
PSL 2026 से बाहर हो रहे हैं विदेशी प्लेयर्स, अब BCB ने अपने खिलाड़ियों को लेकर लिया बड़ा फैसला
‘जरूरत से ज्यादा सख्त होने की जरूरत नहीं…’ गंभीर पर गांगुली का बयान वायरल