Indian Mango Craze in America: गर्मियों का मौसम केवल छुट्टियों के लिए ही मशहूर नहीं है, बल्कि आम प्रेमी (Mango Lovers) भी इस सीजन का बड़ी ही बेसब्री से इंतजार करते हैं. गर्मियां आते ही आम का बाजार गुलजार हो जाता है. लोगों की भीड़ आम की दुकानों पर टूट पड़ती है. ये हाल केवल भारत का ही नहीं बल्कि अमेरिका का भी है. अमेरिका में भी लोग भारतीय आम को बहुत पसंद करते हैं. इसका अंदाजा फिलहाल के मार्केट रेट से भी लगाया जा सकता है.
अमेरिका में ‘आम’ का जलवा
भारतीय आम अब विदेश में भी खूब पसंद किए जा रहे हैं, इसका अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि आम यहां के बाजार में आते ही आउट ऑफ स्टॉक हो रहे हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने पोस्ट शेयर करते हुए बताया कि अमेरिका के एक स्टोर में आम 4:56 बजे आए और 5:16 बजे इसका स्टॉक खत्म हो गया. हालांकि ये पोस्ट फिलहाल सोशल मीडिया पर नहीं दिख रहा है. लेकिन ये काफी तेजी से वायरल हुआ जिसके बाद यूजर ने इसे हटा लिया.
न्यूयॉर्क में भी आम का क्रेज
वहीं न्यूयॉर्क सिटी में रहने वाली एक भारतीय महिला ने भी अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया इस वीडियो में महिला आम खाते हुए नजर आ रही है. उन्होंने बताया है कि ये आम उन्होंने न्यूयॉर्क सिटी में 5 डॉलर के तीन खरीदे हैं. हालांकि ये खाते हुए वो भारत में अपने भाई- बहनों के साथ आम खाना मिस कर रही है. सोशल मीडिया के इन पोस्ट्स से ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि विदेश में भारतीय आम का कितना क्रेज है.
केसर और अल्फॉन्सो के लिए क्रेज
भारतीय आम को फलों का राजा यूं ही नहीं कहते हैं, विदेश में भी जिस फल का बोलबाला हो, उसे राजा कहना तो बनता भी है. अमेरिका में सबसे ज्यादा अल्फॉन्सो (हापुस) और केसर का क्रेज देखा जा रहा है. अमेरिका में रहने वाले भारतीय इसे लेने के लिए स्टोर के बाहर ही खड़े नजर आ रहे हैं. तो वहीं कई लोगों ने तो इसकी एडवांस बुकिंग तक की हुई है.
ये भी पढ़ें: UP Rich City List: यूपी का ‘कुबेर नगर’ कौनसा है? नोएडा, कानपुर या लखनऊ, जानें किस शहर में रहते हैं सबसे ज्यादा अरबपति
बता दें कि हापुस आम की मिठास और इसकी खुशबू लोगों को दीवाना बना देती है. तो वहीं केसर आम बेहद रसदार होता है, जिसे लोग खाना बहुत पसंद करते हैं. इन दोनों ही किस्म के आमों के अलावा भारत में और भी कई तरह के आम मिलते हैं जो बेहद खास होते हैं.