Cbse 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं के नतीजों को लेकर क्या हैं ताजा अपडेट? इस डेट को जारी हो सकता है रिजल्ट

622cb5c1eaa894173b331cb15d25c30117779675196021094 original


Cbse 12th Result 2026: सीबीएसई 12वीं बोर्ड परीक्षा 2026 के नतीजों का इंतजार अब अंतिम चरण में पहुंच चुका है. करीब 18 लाख से ज्यादा छात्र-छात्राएं अपने रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि यही नतीजा आगे उनके कॉलेज एडमिशन और करियर की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएंगे. बोर्ड की ओर से अभी रिजल्ट को लेकर आधिकारिक तारीख की घोषणा नहीं की है, लेकिन पिछले कुछ सालों के ट्रेंड और मौजूदा अपडेट्स के आधार पर रिजल्ट मई के दूसरे या तीसरे सप्ताह में जारी होने की पूरी संभावना जताई जा रही है. 

कब जारी हो सकता है 12वीं बोर्ड का रिजल्ट?

इस साल सीबीएसई 12वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी से 10 अप्रैल 2026 के बीच आयोजित की गई थी. इसके बाद कॉपियों के मूल्यांकन का काम स्टेप वाइज तरीके से शुरू हुआ. रिपोर्ट के अनुसार रिजल्ट 10 से 15 मई के बीच जारी किया जा सकता है. पिछले सालों के पैटर्न पर नजर डालें तो 2025 और 2024 में नतीजे 13 मई को घोषित हुए थे, जबकि 2023 में 12 मई को रिजल्ट आया था. इसी आधार पर इस बार भी मई के मिड तक रिजल्ट आने की उम्मीद है. हालांकि कुछ अपडेट्स में तीसरे हफ्ते तक भी रिजल्ट जारी होने की संभावना जताई गई है. 

कैसे तैयार होती है मार्कशीट? 

सीबीएसई की मार्कशीट तैयार करने की प्रक्रिया पूरी तरह डिजिटल हो चुकी है. मूल्यांकन केंद्रों पर कॉपियां जांचने के बाद परीक्षक अंक सीधे डिजिटल सिस्टम में अपलोड करते हैं. बोर्ड रियल टाइम डाटा एंट्री और ऑन स्क्रीन मार्किंग जैसी तकनीकों का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे गलती की संभावना कम हो जाती है और प्रक्रिया तेज हो जाती है. इसके बाद मॉडरेशन पॉलिसी लागू की जाती है, ताकि अलग-अलग प्रश्न पत्र सेट्स के कठिनाई स्तर को संतुलित किया जा सके. अगर किसी सेट पर पेपर ज्यादा कठिन है तो उसके अनुसार अंकों में समायोजन किया जा सकता है, जिससे किसी छात्र के साथ अन्याय न हो. 

ये भी पढ़ें-BPCL में जूनियर एग्जीक्यूटिव से एसोसिएट एक्जीक्यूटिव तक की भर्ती, 17 मई से पहले कर लें आवेदन

ग्रेस मार्क्स और दोबारा जांच 

बोर्ड उन छात्रों को भी राहत देता है जो एक या दो नंबर से फेल हो रहे हैं. ऐसे मामलों में इंटरनल पॉलिसी के तहत ग्रेस मार्क्स दिए जा सकते हैं. इसके अलावा कुछ कॉपी में रेंडम दोबारा जांच भी की जाती है, ताकि मूल्यांकन की गुणवत्ता सुनिश्चित की जा सके. वहीं फाइनल मार्कशीट में सिर्फ थ्योरी के नंबर नहीं होती, बल्कि स्कूलों की ओर से भेजे गए इंटरनल असेसमेंट और प्रैक्टिकल के अंक भी जोड़े जाते हैं. 

कैसे चेक करें रिजल्ट?

  • रिजल्ट जारी होने के बाद स्टूडेंट्स सबसे पहले ऑफिशिल वेबसाइट results.cbse.nic.in पर जाएं. 
  • इसके बाद CBSE कक्षा 12 रिजल्ट 2026 पर क्लिक करें.
  • अब रोल नंबर, स्कूल नंबर, एडमिट कार्ड आईडी और बर्थ डेट भरें.
  • लास्ट में ओके पर क्लिक करने पर रिजल्ट शो हो जाएगा.
  • वहीं जिन छात्रों के पास इंटरनेट की सुविधा नहीं है, वह एसएमएस या आईवीआरएस के जरिए भी अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं.
  • इसके अलावा डिजिलॉकर और उमंग एप के जरिए भी डिजिटल मार्कशीट डाउनलोड की जा सकती है.

ये भी पढ़ें-इसरो का पहला चेयरमैन कौन था, उन्हें इस पोस्ट पर कितनी मिलती थी सैलरी?

Education Loan Information:
Calculate Education Loan EMI



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *