IPL 2027 की नीलामी का वेन्यू कंफर्म, BCCI सचिव ने बताया कब और कहां होगी ऑक्शन

197ba5c28cf972604ed8652da5b85c1e1732079295122854 original


IPL 2027 की नीलामी को लेकर अब तस्वीर साफ हो गई है. बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने बताया है कि अगले सीजन की खिलाड़ियों की नीलामी दिसंबर में गोवा में आयोजित की जाएगी. यानी इस बार ऑक्शन के लिए टीमों और खिलाड़ियों को भारत में ही जुटना होगा. लेकिन, नीलामी की सटीक तारीख अभी सामने नहीं आई है.

देवजीत सैकिया ने बताया कि पिछले तीन साल में आईपीएल की नीलामी भारत से बाहर अलग-अलग जगहों पर आयोजित की गई थी. इनमें सऊदी अरब, दुबई और अबू धाबी शामिल रहे. अब बीसीसीआई ने इस आयोजन को फिर से भारत में कराने का फैसला किया है और इसके लिए गोवा को चुना गया है.

दिसंबर में होगा आयोजन

सैकिया के मुताबिक, इस साल आईपीएल नीलामी दिसंबर के महीने में होगी. फिलहाल बीसीसीआई की ओर से सिर्फ महीने और शहर की जानकारी सामने आई है. ऐसे में नीलामी की तारीख को लेकर अभी किसी फिक्स दिन का नहीं बताया गया है. 

IPL 2027 की तैयारियां शुरू

IPL 2027 लीग का 20वां सीजन होगा. बीसीसीआई की आम सभा ने भी 2027 में होने वाले आईपीएल के 20वें संस्करण को बड़े लेवल पर मनाने का फैसला किया है. अब दिसंबर में होने वाली नीलामी से टीमों की अगले सीजन की तैयारियां आगे बढ़ेंगी.

भारत-जापान मैच को लेकर भी बोले सैकिया

भारत और जापान के बीच हुए मुकाबले को लेकर भी सैकिया ने भारतीय टीम को बधाई दी. उन्होंने कहा कि ये मैच सिर्फ जीत तक लिमिटेड नहीं था, बल्कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट संबंधों को आगे बढ़ाने की दिशा में भी एक कदम था. उन्होंने बताया कि जय शाह की पहल पर इस मुकाबले के आयोजन की दिशा में काम शुरू हुआ था.

यह भी पढ़ें:

फिक्सिंग के लगे आरोप तो एक्शन में आई CSK, तैयार करेगी बड़ा प्लान



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *