OFS से सरकार का बड़ा धमाका, 31,552 करोड़ जुटाकर बनाया नया रिकॉर्ड

413b96f666d511d8e3bd6bc597ef572f17859988696281435 original


केंद्र सरकार ने LIC (भारतीय जीवन बीमा निगम) के शेयर बेचकर 31,552 करोड़ जुटाए हैं. यह भारत का अब तक का सबसे बड़ा ऑफर फॉर सेल माना जा रहा है. इस शेयर बिक्री को लोगों का शानदार रिस्पॉन्स मिला. आम निवेशकों के साथ-साथ बड़ी निवेशक कंपनियों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है और सरकार ने इस OFS के जरिए LIC में अपनी 6.5% हिस्सेदारी बेची है. इसके तहत 82.23 करोड़ से ज्यादा शेयर बेचे गए. निवेशकों की अच्छी मांग को देखते हुए सरकार ने बाकी के शेयर बेचने का ऑप्शन यानी ग्रीन शू ऑप्शन भी इस्तेमाल किया है.

OFS क्या होता है?
OFS की बात करें तो इसका मतलब है ऑफर फॉर सेल. इसमें सरकार या कोई कंपनी अपने कुछ शेयर शेयर बाजार के जरिए बेचती है. इन शेयरों को आम लोग भी खरीद सकते हैं और बड़ी निवेशक कंपनियां भी खरीद सकती हैं..

1 अक्टूबर से बदल जाएंगे FD के नियम, स्मॉल फाइनेंस बैंकों के लिए RBI ने किए 3 बड़े बदलाव

सरकार को इससे क्या फायदा हुआ?
इस शेयर बिक्री से सरकार को 31,552 करोड़ मिले हैं. साथ ही LIC में आम लोगों की हिस्सेदारी बढ़कर 10% हो गई. इससे कंपनी ने बाजार नियामक SEBI का जरूरी नियम भी पूरा कर लिया है.

लोगों ने इतना निवेश क्यों किया?
इस OFS में शेयर की शुरुआती कीमत निवेशकों को पसंद आई. इसी वजह से आम लोगों और बड़ी निवेशक कंपनियों ने बड़ी संख्या में शेयर खरीदने के लिए आवेदन किए. मांग इतनी ज्यादा रही कि शेयरों से ज्यादा आवेदन आ गए.

शाहरुख खान कैसे बन गए देश के सबसे वेल्यूएबल सेलिब्रिटी? आंकड़ों से समझें

इसका क्या मतलब है?

सरकार के लिए ये शेयर बिक्री बड़ी कामयाबी मानी जा रही है. इससे सरकार के पास अच्छी-खासी रकम आई है. वहीं, LIC ने भी शेयर बाजार से जुड़े जरूरी नियम समय से पहले पूरे कर लिए हैं. यह दिखाता है कि निवेशकों का भरोसा अभी भी LIC पर बना हुआ है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *