Share Market: होर्मुज पर गोलीबारी ने निवेशकों को चौंकाया, लाल निशान पर खुला शेयर बाजार; सेंसेक्स-निफ्टी लुढ़के

af39809c2da3aec15dd5e478a6318fff17782115003511379 original


Share Market Today on May 8: हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार लाल निशान पर खुला. एक तरफ बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 212 अंकों की गिरावट के साथ 77631 के लेवल पर खुला. वहीं, एनएसई का निफ्टी  93 अंकों के नुकसान के साथ 24233 के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की. शुरआती कारोबार में कोल इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एक्सिस बैंक जैसे शेयरों में गिरावट देखने को मिल रही है. 

क्यों गिरा शेयर बाजार?

  • अमेरिका और ईरान के बीच होर्मुज स्ट्रेट पर गोलीबारी होने और तनाव बढ़ने से निवेशक सकते में आ गए, जिसका बाजार पर असर देखने को मिला. 
  • दोनों देशों के बीच तनाव और बढ़ने की आशंका से ब्रेंट क्रूड 101 डॉलर प्रति बैरल के पार निकल गया, जो तेल के आयात पर निर्भर भारतीय इकोनॉमी के लिए बुरी खबर है. 
  • ग्लोबल मार्केट में गिरावट का असर आज दलाल स्ट्रीट पर भी देखा जा रहा है.

एशियाई बाजार

आज 8 मई की सुबह एशियाई बाजारों में भारी उतार-चढ़ाव और बिकवाली का दबाव देखा गया. अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज स्ट्रेट (Strait of Hormuz) में हुई गोलीबारी की खबरों ने फिर से निवेशकों को परेशानी में डाल दिया है. 

इसके चलते आज दक्षिण कोरिया का Kospi 1.88 परसेंट गिर गया. हालांकि, स्मॉल-कैप Kosdaq 0.56 परसेंट ऊपर चढ़ने में सफल रहा. जापान का Nikkei 225 गुरुवार को रिकॉर्ड हाई लेवल पर पहुंचने के बाद कुछ मुनाफा-वसूली के चलते 0.62 परसेंट नीचे फिसल गया. हांगकांग का Hang Seng इंडेक्स फ्यूचर्स 26285 पर था, जो पिछले बंद स्तर 26626.28 से कम है.

अमेरिकी शेयर बाजार

अमेरिकी शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ बंद हुए. होर्मुज स्ट्रेट पर ईरान और अमेरिकी के बीच हुई गोलीबारी और ब्रेंट क्रूड के फिर से 102 डॉलर प्रति डॉलर के पार निकल जाने के चलते निवेशकों को महंगाई बढ़ने का डर सताने लगा.

इन्हीं सब बातों का नतीजा है कि गुरुवार को S&P 500 इंडेक्स 0.38 परसेंट गिरकर 7337.11 पर बंद हुआ. Nasdaq Composite की भी क्लोजिंग 0.13 परसेंट की गिरावट के साथ 25806.20 पर हुई. Dow Jones Industrial Average में 313.62 अंकों या 0.63 परसेंट की गिरावट आई और यह 49,596.97 पर सेटल हुआ.

कच्चा तेल

वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) क्रूड फ्यूचर्स आज 2.06 परसेंट बढ़कर 96.76 डॉलर प्रति बैरल पर था. वहीं, ब्रेंट क्रूड फ्यूचर्स आज सुबह 2.27 परसेंट बढ़कर 102.33 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था. COMEX पर कच्चे तेल की कीमतें 2.13 परसेंट  बढ़कर 96.83 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गईं.

ये भी पढ़ें:

Multibagger Stock: गजब! शेयर हो तो ऐसा, 1 लाख के बना दिए 14 करोड़; 24 साल में दिया 1400 गुना रिटर्न 



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *