Ricky Ponting On Shashank Singh Catch Drop: पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर शशांक सिंह आईपीएल 2026 में खराब फील्डिंग को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं. वह लगातार कैच छोड़ रहे हैं. सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ खेले जा रहे सीजन के 49वें मैच में भी शशांक ने कैच छोड़ा या यूं कहिए कि लड्डू कैच टपका दिया, जिस पर रिकी पोंटिंग का रिएक्शन देखने वाला था.
शशांक ने सनराइजर्स हैदराबाद के स्टार बल्लेबाज हेनरिक क्लासेन का कैच छोड़ा. इससे पहले कैच छोड़ने के बाद शशांक को टीम से भी ड्रॉप किया गया था. अब हैदराबाद के खिलाफ उनकी वापसी हुई और एक दफा फिर कैच छोड़ दिया.
कैच छोड़ने के साथ चौका भी करवाया
शशांक ने कैच छोड़ने के साथ चौका भी करवा दिया. कैच छूटने के बाद कैमरा रिकी पोंटिंग की तरफ गया. पोंटिंग जाहिर तौर पर गुस्से में दिखाई दिए. यह वाकया 9वें ओवर की चौथी गेंद पर हुआ. ओवर युजवेंद्र चहल फेंक रहे थे. चौथी गेंद पर क्लासेन ने स्वीप शॉट खेलना चाहा, बाउंड्री लाइन के करीब खड़े शशांक ने लड्डू कैच टपका दिया. देखें वीडियो…
Well well well, it’s that man again! 🙊👀
Shashank Singh has dropped yet another catch down, and #PBKS camp is in utter disbelief! 🥲#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #SRHvPBKS | LIVE NOW 👉https://t.co/4Te1XilHXg pic.twitter.com/lSVDGKfiBg
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 6, 2026
क्लासेन का कैच छूटना मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा. क्लासेन ने हैदराबाद के लिए सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 43 गेंदों में 3 चौके और 4 छक्कों की मदद से 69 रन बनाए. उनकी पारी ने टीम को बड़े टोटल तक पहुंचाने में मदद की.
हैदराबाद ने बनाया बड़ा टोटल
पहले बैटिंग करने वाली हैदराबाद ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 235 रन बोर्ड पर लगाए. क्लासेन ने सबसे बड़ी पारी खेली. इसके अलावा ईशान किशन ने 32 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 55 रन स्कोर किए. अंत में नितीश रेड्डी ने नंबर पांच पर उतरकर 13 गेंदों में 2 चौके और 2 छक्कों की मदद से 29* रन बनाए. पंजाब को जीत हासिल करने के लिए 236 रन बोर्ड पर लगाने होंगे. अब देखना दिलचस्प होगा कि मुकाबले में कौन सी टीम बाजी मारती है. हैदराबाद जीत हासिल प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच सकती है. फिलहाल पंजाब अव्वल नंबर पर है.
यह भी पढ़ें: अभिषेक शर्मा के नाम हुई ऑरेंज कैप, केएल राहुल पीछे छूटे; पंजाब के खिलाफ फिर चला बल्ला
IPL 2026 से भारत की टी20 टीम में होगी केएल राहुल की वापसी? खुद बताया कैसे हटा ये टैग