आज SRH और PBKS के बीच भिड़ंत, जानें हैदराबाद-पंजाब की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन

0337f2323e099d6e2be5885f866ab2b91778059972449143 original


आईपीएल 2026 में आज 49वां मैच खेला जाएगा. हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स की टीमें आमने-सामने होंगी. दोनों ही टीमों में खूंखार बल्लेबाजों की भरमार है. ऐसे में फैंस इस मुकाबले का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, ईशान किशन और हेनरिक क्लासेन के जवाब में प्रियांश आर्य, प्रभसिमरन सिंह, कूपर कोनोली और श्रेयस अय्यर हैं. ऐसे में देखने वाली बात होगी कि आज के मैच में कौन बाजी मारता है. 

प्वाइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स पहले नंबर पर है. 9 मैचों में श्रेयस अय्यर की टीम अब तक 6 मुकाबले जीती है. हालांकि, पंजाब अपने पिछले दो मैच हारी है. वहीं सनराइजर्स हैदराबाद भी केकेआर के खिलाफ अपना पिछला मैच हारी थी. हैदराबाद की टीम अंक तालिका में तीसरे स्थान पर है. अब तक 10 मैचों में पैट कमिंस की टीम छह मैच जीती है. 

हेड टू हेड में कौन आगे?

सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स के बीच हेड टू हेड में पैट कमिंस की टीम का पलड़ा काफी भारी है. हैदराबाद ने अब तक पंजाब को 17 बार हराया है, वहीं पंजाब की टीम अब तक हैदराबाद को सिर्फ 8 बार शिकस्त दे सकी है.

राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच रिपोर्ट 

हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच बल्लेबाजों के लिए मुफीद रहती है. यहां चौकों-छक्कों की बारिश देखने को मिलती है. बहुत बार यहां 300 रन बनते बनते रह गए हैं. रात का मैच है. ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी का फैसला ले सकती है, क्योंकि इस मैदान पर कोई भी टारगेट चेज किया जा सकता है. 

मैच प्रिडिक्शन 

हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि मुकाबला बराबरी का है. यानी 50-50 वाला मैच है. दोनों ही टीमें जीत की भरपूर कोशिश करेंगी. हालांकि, हमारा मैच प्रिडिक्शन मीटर कह रहा है कि इस मैच में लक्ष्य का पीछा करने वाली टीम की जीत की उम्मीद ज्यादा है. 

सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग इलेवन- अभिषेक शर्मा, ट्रैविस हेड, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासेन, सलिल अरोड़ा, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, पैट कमिंस (कप्तान), हर्ष दुबे, साकिब हुसैन, हर्षल पटेल

इम्पैक्ट प्लेयर- ईशान मलिंगा

पंजाब किंग्स की संभावित प्लेइंग इलेवन- प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल

इम्पैक्ट प्लेयर- विजयकुमार वैश्यक



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *