- डीएनए जांच से होगी गैब्रिएल बातिस्ता के शव की पुष्टि।
South Africa Businessman Gabriel Batista: दक्षिण अफ्रीका में 59 साल के गैब्रिएल बातिस्ता का नाम इन दिनों चर्चा में है. हालांकि उनकी पहचान किसी हादसे की वजह से सुर्खियों में आई है, लेकिन वह अपने क्षेत्र के जाने-माने व्यक्ति थे. साथ ही उनकी हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में अच्छी पहचान थी.
कौन थे गैब्रिएल बातिस्ता?
गैब्रिएल बातिस्ता दक्षिण अफ्रीका के एक सफल बिजनेसमैन और होटल मालिक थे. वह मपूललांगा प्रांत में रहते थे और वहीं होटल और बार का बिजनेस चलाते थे. हालांकि उनकी कुल संपति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन कुछ रिपोर्ट्स में उन्हें करोड़पति बिजनेसमैन बताया गया है.
यह भी पढ़ें – Gold-Silver Rate Today: बंगाल-असम में भगवा लहर के बाद गिरा सोना, जानें 24 से लेकर 18 कैरेट की आज कीमत
किस बिजनेस से जुड़े थे?
गैब्रिएल बातिस्ता का मुख्य कारोबार हॉस्पिटैलिटी सेक्टर से जुड़ा था. उनके बिजनेस की प्रमुख बातें जानें…
- होटल संचालन
- बार और कैफे मैनेजमेंट
- स्थानीय पर्यटन से जुड़ा कारोबार
- हॉस्पिटैलिटी सर्विसेज
बिजनेस जगत में कैसी थी पहचान?
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गैब्रिएल अपने क्षेत्र के स्थापित बिजनेसमैन माने जाते थे. स्थानीय बिजनेस सर्कल में उनकी अच्छी पकड़ थी और उन्हें एक सफल होटल उद्यमी के तौर पर जाना जाता था.
क्यों चर्चा में आए?
अगर बात करें उनके चर्चा में आने की तो गैब्रिएल बातिस्ता उस समय चर्चा में आए जब कोमाटी नदी में बाढ़ के दौरान उनकी कार तेज बहाव में बह गई और वह लापता हो गए.
कई दिनों तलाश के बाद एक विशाल मगरमच्छ के पेट से इंसानी अवशेष मिले, जिन्हें उनका माना जा रहा है. पहचान के लिए मिली अंगूठी को उनकी पत्नी ने पहचाना, जबकि अब DNA जांच के जरिए आधिकारिक पुष्टि की जा रही है.
यह भी पढ़ें – SBI की बड़ी चेतावनी! YONO यूजर्स को कंगाल कर रहे हैं स्कैमर्स, भूलकर भी न करें ये गलती.