‘हनुमान अंश’ बनी 15000% प्रॉफिट देने वाली पहली बॉलीवुड फिल्म, ‘तान्हाजी’ सहित इन फिल्मों को पछाड़ा

e56756b3ee070ba5f3a7fc1b9ef919771790164580954587 original


‘हनुमान अंश’ ने बॉक्स ऑफिस पर धूम मचा रखी है. फिल्म हर गुजरते दिन के साथ रिकॉर्ड बना रही है. फिल्म ने दुनियाभर में 366 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. आइए जानते हैं फिल्म अब कौनसी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़े हैं. 

फिल्म 1.8 करोड़ के बजट में बनी है. फिल्म सुपर डुपर हिट हो गई है. फिल्म ने 15000 परसेंट से ज्यादा का प्रॉफिट कमा लिया है. इसी के साथ फिल्म बॉलीवुड की पहली ऐसी फिल्म बन गई है, जिसने बॉक्स ऑफिस पर 15000 परसेंट का प्रॉफिट कमाया.

‘हनुमान अंश’ का बॉक्स ऑफिस

‘हनुमान अंश’ ने ओपनिंग डे पर 10 लाख कमाए थे. फिल्म ने पहले हफ्ते में 1.08 करोड़ का कलेक्शन किया था. दूसरे हफ्ते में 40 लाख कमाए थे. तीसरे हफ्ते में फिल्म ने 10.40 करोड़ का बिजनेस किया. चौथे हफ्ते में फिल्म ने 61 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया. पांचवें हफ्ते में फिल्म ने 90.25 करोड़ का कलेक्शन किया. छठे हफ्ते में फिल्म ने 80.25 करोड़ का बिजनेस किया.

43वें दिन फिल्मने 5 करोड़ कमाए. 44वें दिन 9.75 करोड़ का बिजनेस किया. 45वें दिन 13.75 करोड़, 46वें दिन 4.15 करोड़, 47वें दिन 4.9 करोड़ कमाए.

इन फिल्मों को पछाड़ा

फिल्म ने टोटल 280.93 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया है. वहीं फिल्म ने ग्रॉस 331.70 करोड़ की कमाई की. फिल्म ने ओवरसीज मार्केट में 34.75 करोड़ कमाए. फिल्म ने 366.45 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने ‘तान्हाजी: द अनसंग वॉरियर’ (279.5 करोड़), ‘आरआरआर’ (277 करोड़), ‘कबीर सिंह’ (278.24 करोड़) जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

7वें रविवार का सबसे बड़ा सिंगल-डे कलेक्शन 
फिल्म ने अपने 7वें रविवार को 13.75 करोड़ रुपये की कमाई की. इसी के साथ फिल्म 7वें रविवार को सबसे ज्यादा सिंगल डे कलेक्शन करने वाली फिल्म बन गई है. 

45वें दिन सबसे ज्यादा सिंगल-डे कलेक्शन 
45वें दिन 13.75 करोड़ रुपये बटोरकर, इस फिल्म ने पहले ‘धुरंधर’ (4.25 करोड़ रुपये) के नाम दर्ज 45वें दिन के ऑल-टाइम रिकॉर्ड को तोड़ दिया है.

7वें वीकेंड की कमाई ने पहले चार हफ्तों के वीकेंड को पछाड़ा

ऑडियंस के जबरदस्त वर्ड-ऑफ-माउथ (माउथ पब्लिसिटी) के चलते फिल्म के 7वें वीकेंड के कलेक्शन (28.5 करोड़) ने अपने पहले चार हफ्तों के कुल वीकेंड कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया.

ये भी पढ़ें- FIR फेम एक्टर की हालत गंभीर, आईसीयू में भर्ती, बहन बोलीं- अब पैसे खत्म हो गए हैं

7वें वीकेंड पर कमाई के मामले में इन फिल्मों को पछाड़ा

फिल्म ने 7वें वीकेंड पर 28.5 करोड़ का कलेक्शन किया. इसी के साथ फिल्म ने 7 फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ दिए. सातवें वीकेंड में धुरंधर ने 9.95 करोड़, स्त्री 2 ने 6.04 करोड़, बाहुबली 2 ने  5.00 करोड़ (हिंदी), छावा ने 4.55 करोड़, गदर 2 ने 2.80 करोड़, दृश्यम 2- 4.31 करोड़, दंगल- 1.02 करोड़ कमाए थे.

फिल्म को विशाल चतुर्वेदी ने बनाया है. फिल्म में शोभिनव सत्या लीड रोल में हैं. फिल्म में नीम करौली बाबा की आधात्यमिक जर्नी दिखाई गई है.



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *