
रश्मिका मंदाना ने मिलान में हुए मशहूर वोग वर्ल्ड इवेंट में ग्लोबल रेड कार्पेट पर अपने स्टाइल से सबका ध्यान खींचा.

रश्मिका ने दुआ लिपा, डकोटा जॉनसन और माइकल बी. जॉर्डन जैसे इंटरनेशनल सितारों के साथ रेड कार्पेट शेयर किया.

रश्मिका अनामिका खन्ना के कॉउचर कलेक्शन के स्लीक ब्लैक गाउन में नजर आईं, जिसमें उनका स्टाइल काफी एलिगेंट दिखा.

फ्लोर-लेंथ गाउन की बारीक शिमरी डिटेलिंग ने रश्मिका के लुक में ग्लैमर का खास टच जोड़ दिया.

स्वारोवस्की ज्वेलरी, गुच्ची बैग और पॉइंटेड-टो ब्लैक हील्स के साथ रश्मिका ने अपना रेड-कार्पेट लुक पूरा किया.

वोग वर्ल्ड मिलान में हुए इस इवेंट में फैशन,आर्ट और म्यूजिक की दुनिया के कई बड़े सितारे पहुंचे. जहां रश्मिका मंदाना भी इस खास इवेंट का हिस्सा बनी और अपनी ग्लैमरस लुक से लोगों का ध्यान खींचा.

कई भाषाओं में सफल फिल्मों और आने वाले प्रोजेक्ट्स के साथ रश्मिका मंदाना इंडियन सिनेमा के साथ साथ इंटरनेशनल फैशन में अपनी पहचान बना रही है.
Published at : 23 Sep 2026 07:25 PM (IST)