हार्दिक पांड्या पर आया नया अपडेट, जानें RCB के खिलाफ मैच में खेलेंगे या नहीं?

a028cf45b804e842afa5090accecee691778165744332975 original


मुंबई इंडियंस के लिए अब हर एक मैच ‘करो या मरो’ वाला है. उसके सामने अगली चुनौती रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की है और यह भिड़ंत 10 मई को होगी. RCB के खिलाफ मैच से पूर्व मुंबई के लिए अच्छी खबर सामने आई है क्योंकि हार्दिक पांड्या बहुत जल्द रायपुर पहुंचने वाले हैं. क्रिकबज के अनुसार हार्दिक पहले MI टीम के साथ रायपुर के लिए रवाना नहीं हुए थे, लेकिन अब बहुत जल्द मुंबई टीम से जुड़ने वाले हैं. हालांकि यह स्पष्ट नहीं है कि वे बेंगलुरू के खिलाफ मैच में खेलेंगे या नहीं.

क्रिकबज में छपी एक रिपोर्ट अनुसार गुरुवार रात हार्दिक पांड्या रायपुर की फ्लाइट पकड़ेंगे. सूत्रों का मानना है कि हार्दिक की कमर की चोट ठीक हो रही है, जिसकी वजह से उन्हें लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ मुकाबले से बाहर बैठना पड़ा था. पांड्या के साथ मुंबई इंडियंस के कुछ अन्य खिलाड़ी भी रायपुर के लिए फ्लाइट में सवार होंगे.

RCB के खिलाफ खेलेंगे या नहीं?

हार्दिक पांड्या 8 मई को मुंबई इंडियंस टीम के ट्रेनिंग सत्र में भाग लेंगे. उसके बाद मेडिकल टीम फैसला सुनाएगी कि हार्दिक अगला मैच खेलने के लिए फिट हैं या नहीं. सीजन में अब तक के प्रदर्शन के कारण निश्चित ही खिलाड़ियों के अंडर निराशा का भाव है और भविष्य में कोई बदलाव होगा या नहीं, इसको लेकर फैसला सीजन के बाद लिया जाएगा. सूत्र ने बताया कि बीच सीजन में टीम के अंडर कोई भी बदलाव नहीं किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में एक गेंद डॉट होने पर कितने पेड़ लगाती है BCCI? इस सीजन के आंकड़े जान चौंक जाएंगे आप

बुमराह-सूर्या पर अपडेट

सूर्यकुमार यादव गुरुवार के दिन पिता बने हैं, उनकी पत्नी देविशा शेट्टी ने एक बेटी को जन्म दिया है. बताया जा रहा है कि इस स्थिति में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मैच में खेलने या ना खेलने का फैसला MI के मैनेजमेंट ने सूर्यकुमार पर छोड़ दिया है. दूसरी ओर जसप्रीत बुमराह को लेकर भी कोई बड़ा अपडेट नहीं है. कुछ एक्सपर्ट्स का यह जरूर मानना है कि मुंबई के प्लेऑफ में जाने के चांस ना बराबर हैं, इसलिए बेहतर होगा कि टीम इंडिया के आने वाले प्रोजेक्ट्स के लिए बुमराह को आराम दिया जाए.

यह भी पढ़ें:

भारत की टी20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव के घर गूंजी किलकारी, वाइफ ने बेटी को दिया जन्म



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *