- आज घरेलू वायदा में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट.
- अमेरिकी डॉलर इंडेक्स मजबूत होने से सोने की मांग घटी.
- यूएस फेड ब्याज दर बढ़ने की संभावनाओं ने मांग घटाई.
- वैश्विक बाजार में स्पॉट गोल्ड, सिल्वर कीमतों में भी कमी.
Gold-Silver Price Today on June 23: आज घरेलू वायदा बाजार में सोने-चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी जा रही है. मजबूत अमेरिकी डॉलर और कमजोर वैश्विक संकेतों का ही नतीजा है कि आज शुरुआती सौदों में सोना करीब 1400 रुपये और चांदी 6150 रुपये से अधिक टूट गई है. आज 24 कैरेट शुद्ध सोने का भाव प्रति 10 ग्राम 1,46,750 से 1,47,980 रुपये के दायरे में है. वहीं, गहनों के लिए इस्तेमाल होने वाले 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,34,000 से 1,35,650 रुपये के बीच बना हुआ है.
चांदी की कितनी है कीमत?
आज MCX सिल्वर फ्यूचर्स में 2.8% की गिरावट आई है, जिससे कीमतें प्रति किलो 2,27,735 से 2,28,200 के आसपास आई गई हैं. दिल्ली, चेन्नई जैसे शहरों में चांदी आज 2,45,000 से 2,55,000 प्रति किलो की कीमत पर बिक रही है.
क्याें गिर गए सोने-चांदी के दाम?
आज सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट की बड़ी वजह अमेरिकी डॉलर इंडेक्स (DXY) का मजबूत होना है, जो अब 13 महीने के सबसे हाई लेवल (102.2) पर पहुंच गया है. डॉलर मजबूत होने से विदेशी खरीदारों के लिए इसे खरीदना महंगा हो जाता है, जिससे इसकी मांग घटती है और कीमतों में गिरावट आती है.
ब्याज दर को लेकर अमेरिकी फेड (US Fed) के रूख का भी आज सोने-चांदी की कीमतों पर असर पड़ा है. अमेरिका में ब्याज दरें बढ़ने की संभावनाओं के बीच निवेशक सोने-चांदी जैसी बिना ब्याज वाली संपत्तियों से पैसा निकालर अमेरिकी बॉन्ड्स में लगा रहे हैं. इन सबके चलते अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बिकवाली बढ़ी है. ग्लोबल मार्केट (COMEX) में स्पॉट गोल्ड 1% गिरकर 4150 डॉलर प्रति औंस और स्पॉट सिल्वर 2% से अधिक गिरकर 64 डॉलर प्रति औंस के नीचे आ गया है.
Tanishq में आज कीमत
तनिष्क के शोरूम में आज 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 13,610, प्रति 8 ग्राम 108,880 रुपये, प्रति 10 ग्राम 136,100 रुपये और प्रति 100 ग्राम 1,361,000 रुपये है. इसके अलावा, 24 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम के लिए 14,847 रुपये और 100 ग्राम के लिए 1,48,470 रुपये है. साथ ही, 18 कैरेट सोने की कीमत 1 ग्राम के लिए 11,135 और 10 ग्राम के लिए 1,11,350 रुपये है.
ये भी पढ़ें:
SpaceX क्रैश से हिला वॉल स्ट्रीट, ‘CCC’ रेटिंग मिलते ही ही निवेशकों में मची भगदड़; 50 लाख करोड़ डूबे