ऋषभ पंत को नहीं मिलेगी दिल्ली की कप्तानी! IPL 2027 ये भारतीय संभालेगा कमान; हो गया फैसला

979741166035892027f7d31f9d062adb1782306288829975 original


IPL 2027 में ऋषभ पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी नहीं करेंगे. दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के साथ ऋषभ पंत का ट्रेड किया और LSG ने बदले में कुलदीप यादव को लिया है. लखनऊ की तुलना में पंत दिल्ली फ्रेंचाइजी से 12 करोड़ रुपये कम लेंगे. इस बीच सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या अगले सीजन पंत, दिल्ली टीम की कप्तानी संभालने वाले हैं. अक्षर पटेल के एक बयान ने कप्तानी के सभी सवालों पर पूर्ण विराम लगा दिया है.

दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी पिछले 2 सीजन में अक्षर पटेल ने की है. पटेल की कप्तानी में दिल्ली की टीम प्लेऑफ क्वालीफिकेशन करने में नाकाम रही है. 2025 सीजन में दिल्ली पांचवें और 2026 सीजन में छठे स्थान पर रही.

नहीं बदलेगा दिल्ली का कप्तान

दिल्ली कैपिटल्स ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप साझा किया है. उन्होंने ऋषभ पंत का दिल्ली टीम में स्वागत किया और बातों-बातों में उन्होंने साफ कर दिया कि IPL 2027 में वो ही कप्तान बने रहेंगे.

अक्षर पटेल ने कहा, “एक दोस्त और कप्तान होने के नाते मैं उनसे (ऋषभ पंत) कहूंगा कि मेरी तरफ या फ्रेंचाइजी की ओर से उनपर कोई दबाव नहीं आएगा. यह (दिल्ली टीम) उनका घर है और कई सालों तक यहां खेले हैं. कप्तान होने के नाते मैं उन्हें पूरी फ्रीडम दूंगा.”

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के छोटे भाई आशीर्वाद ने ठोका तूफानी शतक, 6 छक्के लगाकर कर दिया बड़ा कारनामा

दिल्ली टीम में होंगे बदलाव 

ऋषभ पंत के अलावा दिल्ली कैपिटल्स टीम के अंदर बहुत ज्यादा बड़े बदलाव होते नहीं दिख रहे हैं. मगर IPL 2027 में टीम का कोचिंग स्टाफ बदलने वाला है. बताया जा रहा है कि सौरव गांगुली अगले सीजन दिल्ली टीम के हेड कोच हो सकते हैं, जबकि युवराज सिंह बतौर बल्लेबाजी कोच दिल्ली कैपिटल्स में आ सकते हैं. वहीं यह भी देखना दिलचस्प होगा कि ऋषभ पंत के आने के बाद टीम में केएल राहुल को कौन सा रोल मिलता है.

यह भी पढ़ें:

रोहित शर्मा के 2027 वनडे वर्ल्ड कप खेलने पर दिग्गज का बड़ा बयान, कहा- ‘उनकी जगह किसी और को…’





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *