Video: ‘तुम हमेशा मेरी नन्ही गुड़िया रहोगी…’, 21 साल की हुईं अर्जुन रामपाल की बेटी मायरा, एक्टर ने शेयर किया खूबसूरत वीडियो

4e8f5e6936ed8e1fa06fa13cb9c77ab617822933184941400 original


बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर अर्जुन रामपाल की छोटी बेटी मायरा रामपाल 24 जून को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. वो 21 साल की हो गई हैं. इस खास मौके पर अर्जुन रामपाल ने अपनी लाडली पर प्यार लुटाया है. एक्टर ने इंस्टाग्राम पर एक खूबसूरत वीडियो शेयर किया है. इसके साथ उन्होंने दिल को छू लेने वाला नोट भी लिखा है. 

जन्मदिन मुबारक हो माय लव…
अर्जुन रामपाल ने मायरा की अलग-अलग तस्वीरों को मिलाकर एक खूबसूरत वीडियो तैयार किया है, जिसमें परिवार के साथ बिताए गए कई अनदेखे और खास पलों की झलक भी देखने को मिलती है. उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ‘मेरी सबसे प्यारी मायपी. आज तुम 21 साल की हो गई हो और मुझे समझ ही नहीं आता कि वक्त इतनी जल्दी कैसे बीत गया. मेरी नन्ही सी बच्ची अब बड़ी हो गई है और मुझे तुम पर बेहद गर्व है. जिंदगी की रफ्तार थोड़ी धीमी करने और खूबसूरत यादें बनाने के लिए. मेरी प्यारी सी बच्ची. तुम हमेशा मेरी छोटी सी गुड़िया ही रहोगी. जन्मदिन मुबारक हो माय लव. दुनिया हमेशा तुम्हारे लिए नए मौकों से भरी रहे.’

ये भी पढ़ें:- ‘धुरंधर 2’ के ‘मेजर इकबाल’ की 350 करोड़ है नेटवर्थ, देखें अर्जुन रामपाल के मुंबई घर की Inside तस्वीरें

अर्जुन रामपाल की पर्सनल लाइफ
अर्जुन रामपाल की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उन्होंने 1998 में मॉडल मेहर जेसिया से शादी रचाई थी. लगभग 20 साल साथ रहने के बाद 2018 में दोनों का तलाक हो गया. उनकी दो बेटियां महिका और मायरा हैं. मेहर जेसिया से अलग होने के बाद अर्जुन रामपाल फैशन डिजाइनर गैब्रिएला डेमेट्रियाडेस के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में हैं. दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं. अर्जुन और गैब्रिएला ने अभी शादी नहीं की है. इस कपल के दो बेटे हैं. 

इस सीरीज में नजर आएंगे अर्जुन रामपाल
वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन रामपाल पिछली बार फिल्म ‘धुरंधर 2’ में नजर आए थे, जिसमें वो जबरदस्त एक्शन करते दिखे. फिल्म में उन्होंने मेजर इक़बाल का किरदार निभाया और दर्शकों का दिल जीत लिया. अर्जुन जल्द ही वेब सीरीज ‘ओ साथी रे’ में नजर आएंगे. इस सीरीज को इम्तियाज अली बना रहे हैं. ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. फिलहाल इसकी रिलीज डेट अनाउंस नहीं हुई है. अदिति राव हैदरी और अविनाश तिवारी जैसे एक्टर्स भी इसका हिस्सा हैं.

ये भी पढ़ें:- ’26/11 अटैक का बदला लिया’, धुरंधर 2 को लेकर बोले अर्जुन रामपाल, सुनाई आपबीती





Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *