‘गंगा माई की बेटियां’ फेम एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन की ‘रामायण’ में एंट्री, कौशल्या का रोल करेंगी प्ले

fd2eee5ee8b23e03f2cbd76e5b5f7e6217859230428111296 original


नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज बना हुआ है. फिल्म में रणबीर कपूर भगवान ‘राम’ और साई पल्लवी माता ‘सीता’ का रोल प्ले करती नजर आएंगी. वहीं फिल्म में  ‘गंगा माई की बेटियां’ फेम एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन कौशल्या का रोल प्ले करेगीं और इस प्रोजेक्ट को लेकर वो काफी एक्साइटेड हैं .

इंदिरा कृष्णन जिस शो में काम कर रहीं उस शो के प्रोड्यूसर कोई और नहीं बल्कि रवि दुबे हैं जो फिल्म ‘रामायण’ में प्रभु राम के भाई लक्ष्मण का किरदार निभा रहे हैं.

‘रामायण’ में कौशल्या बनीं एक्ट्रेस ने की रवि और शरगुन की तारीफ
एबीपी न्यूज के शो एसबीएस संग बातचीत में एक्ट्रेस ने इंदिरा कृष्णन कहा, ”गंगा मइया की बेटियां’ मेरे करियर के सबसे बेहतरीन शोज में से एक है. इसमें मैं ‘दुर्गावती’ का किरदार निभा रही हूं. मुझे आज भी वो दिन याद है, जब सर्गुन जी और रवि जी ने इस शो के लिए मुझसे संपर्क किया था. उन्होंने कहा था कि इस किरदार को मुझसे बेहतर कोई नहीं निभा सकता. मैं इस रोल के लिए हमेशा से पहली पसंद थी. रवि और सर्गुन के साथ काम करना मेरे लिए बेहद खास एक्सीरियंस रहा है.’

ये भी पढेंः Kajol Birthday: इन फिल्मों ने काजोल को बनाया सुपरस्टार, आईएमडीबी पर मिली है धांसू रेटिंग

टीवी एक्ट्रेस इंदिरा कृष्णन की 'रामायण' में एंट्री, कौशल्या का रोल करेंगी प्ले

उन्होंने आगे कहा, ‘मैंने कभी यकीन ही नहीं किया कि इस रोल से मुझे इतनी बड़ी तरक्की मिल जाएगी, इतना बड़ा एप्रिसिएशन मिलेगा. मैंने इस शो को पूरी शिद्दत और ईमानदारी से किया है. दर्शक दुर्गावती के किरदार, उसके अंदाज और उसके दमदार तेवर को खूब पसंद करते हैं. ये शो मेरे लिए बहुत सपोर्टिव रहा है और ये बेहतरीन शो है.’

 ‘रामायण’ कब होगी रिलीज?
फिल्म ‘रामायण’ की बात करें तो इसका ट्रेलर रिलीज हो गया है. फिल्म में रणबीर कपूर, साई पल्लवी रवि दूबे और इंदिरा कृष्णन  के अलावा, यश, सनी देओल, रकुल प्रीत सिंग और लारा दत्ता समेत कई कलाकार एक साथ नजर आने वाले हैं. फिल्म को दो पार्ट में रिलीज किया जाएगा. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर आएगा. वहीं दूसरा अगले साल 2027 में रिलीज किया जाएगा.

ये भी पढ़ेंः ‘डीडीएलजे’ की ‘सिमरन’ जैसी नहीं है काजोल की लव लाइफ, अजय से पहले किसे कर रही थीं डेट



Source link

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *