अजय देवगन स्टारर ‘धमाल 4’ ने सिनेमाघरों में कई नई फिल्मों जैसे स्पाइड मैन ब्रांड न्यू डे से लेकर जना नायकन और द ओडिसी संग मुकाबला करते हुए इंडियन बॉक्स ऑफिस पर चार हफ्ते पूरे कर लिए हैं. इंद्र कुमार निर्देशित ये एडवेंचर-कॉमेडी फिल्म सक्सेसफुल रही है. चलिए यहां जानते हैं ‘धमाल 4’ ने रिलीज के चार हफ्तों में कितनी कमाई की है और साथ ही ये भी जानेंगे कि इसने कितना मुनाफा बटोर लिया है.
‘धमाल 4’ का चार हफ्तों का कितना रहा कलेक्शन?
‘धमाल 4’ ने बॉक्स ऑफिस पर दमदार परफॉर्म किया है. हालांकि फिर कई नई रिलीज फिल्मों के आने के बाद इसकी कमाई में उतार-चढ़ाव भी देखा गया लेकिन ‘धमाल 4’ बॉक्स ऑफिस पर मजबूत बनी रही. फिल्म की चार हफ्तों की कमाई की बात करें तो कोईमोई के आंकड़ों के मुताबिक ‘धमाल 4’ ने पहले वीक में 99.9 करोड़ का कलेक्शन किया था. इसके बाद दूसरे हफ्ते में फिल्म की कमाई 44.24 करोड़ रुपये रही. फिर तीसरे वीक में इसने 19.87 करोड़ की कमाई की. जबकि चौथे हफ्ते का कलेक्शन 9.18 करोड़ रुपये रहा है. यानी फिल्म का चार हफ्तों का टोटल नेट कलेक्शन 173.65 करोड़ रुपये रहा है.
‘धमाल 4’ ने कितना वसूला बजट?
धमाल 4 को लगभग 150 करोड़ रुपये के बजट में बनाया गया है. चार हफ़्तों में इस फिल्म ने अपने बजट को वसूलने के बाद 23.65 करोड़ रुपये की एडिशनल कमाई की है. अजय देवगन की इस फ़िल्म को भारत में ‘प्लस’ का दर्जा मिला है और इसका प्रॉफ़िट प्रतिशत 15.76% रहा है. हालांकि ये फिल्म हिट नहीं हो पाई है.. क्योंकि इसके लिए इसे अपनी लागत से दुगना कमाना होता. वहीं अब रिलीज के पांचवें हफ्ते में एंट्री करने के बाद इसके लिए लाखों कमाना भी मुश्किल हो रहा है. देखने वाली बात होगी कि धमाल 4 का भारत में क्लोजिंग कलेक्शन कितना रहता है.
‘धमाल 4’ स्टार कास्ट
‘धमाल 4’ का निर्देशन इंद्र कुमार ने किया है और ये बॉलीवुड की पॉपुलर फ्रैंचाइजी ‘धमाल ‘ की चौथी इंस्टॉलमेंट है. इस फिल्म में अजय देवगन के अलावा रितेश देशमुख, संजय मिक्षा, जावेद जाफरी और संजीदा शेख ने अहम रोल प्ले किया है. ये फिल्म सिनेमाघरो में 10 जुलाई को रिलीज हुई थी.