Retirement Investment Plan: अगर कोई व्यक्ति अपने रिटायरमेंट के लिए 10 करोड़ जैसा बड़ा कॉर्पस बनाने की योजना बना रहा है, तो उसे अपनी निवेश यात्रा को लेकर ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत हो सकती है.
भारत में कई नौकरीपेशा लोग 50 साल की उम्र तक रिटायर होने का लक्ष्य बना रहे हैं. 10 करोड़ का रिटायरमेंट कॉर्पस बनाने के लिए कम उम्र से निवेश, नियमित SIP, वित्तीय अनुशासन और लंबी अवधि की प्लानिंग जरूरी है. समय के साथ कंपाउंडिंग निवेश को बढ़ाने में अहम भूमिका निभा सकती है.
25 साल के लिए मंथली SIP प्लान
- मासिक SIP: 25,000
- हर साल SIP में बढ़ोतरी: 10%
- निवेश की अवधि: 25 साल
- अनुमानित रिटर्न: 12% सालाना
- कुल निवेश राशि: 2,95,04,117 (करीब 2.95 करोड़)
- अनुमानित रिटर्न: 7,73,84,534 (करीब 7.74 करोड़)
- कुल कॉर्पस: 10,68,88,652 (करीब 10.69 करोड़)
10 करोड़ का लक्ष्य पाने के लिए 25,000 की मासिक SIP से शुरुआत कर हर साल 10% Step-Up करना होगा. Step-Up कम करने पर लक्ष्य के लिए ज्यादा समय या अधिक निवेश की जरूरत पड़ सकती है.
ऐसे हासिल होगा 10 करोड़ का लक्ष्य:
- मासिक SIP: 25,000
- हर साल SIP में बढ़ोतरी: 5%
- निवेश की अवधि: 28 साल
- अनुमानित रिटर्न: 12% सालाना
- कुल निवेश राशि: 1,75,20,774 (करीब 1.75 करोड़)
- अनुमानित रिटर्न: 8,41,55,949 (करीब 8.42 करोड़)
- कुल कॉर्पस: 10,16,76,724 (करीब 10.17 करोड़)
SIP में Step-Up को कम या खत्म करने से 10 करोड़ का लक्ष्य हासिल करना मुश्किल हो सकता है. इसलिए आय बढ़ने के साथ SIP बढ़ाना बेहतर है, जिससे निवेश का बोझ भी नियंत्रित रहता है.